Petrol Ka Dam: रेट में दो दिनों के विराम के बाद फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, सरकार कम कर सकती है उत्पाद शुल्क

Petrol Ka Dam: पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर महंगाई की मार थमने का नाम नहीं ले रही है।ईंधन के दामों में दो दिन के विराम के बाद फिर एक बार यह महंगाई की चाल चल पड़ी है।

Update: 2021-10-20 19:15 GMT

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों में 10 दिनों में 9 बार हुई बढ़ोतरी, जानिए कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Ka Dam: पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर महंगाई की मार थमने का नाम नहीं ले रही है।ईंधन के दामों में दो दिन के विराम के बाद फिर एक बार यह महंगाई की चाल चल पड़ी है।गुरुवार को भी ईंधन तेल के बढ़ी कीमतों की मार उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी। इसके एक दिन पहले बुधवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े। इसके साथ ही दो दिनों तक दाम न बढ़ने के बाद 35 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम नए रिकॉर्ड पर पहुंच रहे हैं।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने 20 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी की है तो वहीं डीजल के दाम भी 35 पैसे बढ़े हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 106.19 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 112.11 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में डीजल अब 102.89 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है, जबकि दिल्ली में डीजल का रेट 94.92 रुपये प्रति लीटर है।

हाल यह है कि अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल-डीजल का भाव बढ़ने से सब्जियां समेत अन्य वस्तुओं पर महंगाई बढ़ रही है। बता दें कि कच्चे तेल के दामों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। पिछले सत्र में अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.66 प्रतिशत बढ़कर 84.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं, तेल की वायदा कीमतों में भी तेज उछाल आई। वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 43 रुपये की तेजी के साथ 6,188 रुपये प्रति बैरल हो गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल में अभी और इजाफा होना तय है। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

29 राज्यों में पेट्रोल के दाम शतक के पार

देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुचेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर है। जबकि, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश,उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में कई जगहों पर डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 106.19 94.92
  • मुंबई 112.11 102.89
  • कोलकाता 106.77 98.03
  • चेन्नई 103.31 99.26

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)


देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम

  • आगरा- 102.94/95.12 ₹
  • अहमदाबाद-102.89//102.30 ₹
  • प्रयागराज- 103.26/95.46 ₹
  • औरंगाबाद- 113.43/104.21 ₹
  • बंगलुरु- 109.89 /100.75 ₹
  • भोपाल-114.81 /104.15 ₹
  • भुवनेश्वर-107.13 /103.53 ₹
  • चंडीगढ़-102.21 /94.64 ₹
  • कोयंबटूर- 103.48 /99.41 ₹
  • देहरादून-102.25/95.78 ₹
  • इरोड-103.79 /99.76 ₹
  • फरीदाबाद-104.13 /95.96₹
  • गाज़ियाबाद-103.18/ 95.36 ₹
  • गुरुग्राम-103.81/95.66 ₹
  • गुवाहटी-102.16/9465 ₹
  • हैदराबाद-110.46 /103.55 ₹
  • इंदौर-114.85 /104.21 ₹
  • जयपुर-113.38 /104.58 ₹
  • जम्मू-105.30/ 95.53 ₹
  • जमशेदपुर- 100.51/100.08 ₹
  • कानपुर-102.86/ 95 ₹
  • कोल्हापुर-112.18/ 101.40 ₹
  • कोझिकोड-106.66/1oo.40 ₹
  • लखनऊ- 103.18/9 5.37 ₹
  • लुधियाना-107.85 /97.67 ₹
  • मदुरै-103.88/ 99.86 ₹
  • मंगलौर-109.04 /99.93 ₹
  • मैसूर- 109.39/100.28 ₹
  • नागपुर-111.82/ 101.06 ₹
  • नासिक- 112.46/ 101.65 ₹
  • नोएडा-103.40/ 99.56 ₹
  • पटना-109.64 /101.50 ₹
  • पुणे-111.63 /100.84 ₹
  • रायपुर-103-65/ 102.22 ₹
  • राजकोट-102.31/ 101.70 ₹
  • रांची-100.25/ 99.80 ₹
  • सालेम-103.75/ 99.68 ₹
  • शिमला-103.49/ 93.97 ₹
  • श्रीनगर-108.81 /98.48 ₹
  • सूरत-102.41 /101.80 ₹
  • ठाणे-111.90 /102.65 ₹
  • तिरुवनंतपुरम-108.09/101.68 ₹
  • त्रिची-103.45/ 99.40 ₹
  • वडोदरा-102.19/101.57 ₹
  • वाराणसी-103.68/ 95.80 ₹
  • विशाखापत्तनम-110.90 / 103.43 ₹

दिल्ली मे पेट्रोल का ऐसे बढ़ता गया दाम

  • Oct 20, 2021-106.19 ₹/L
  • Oct 19, 2021-105.84 ₹/L
  • Oct 18, 2021-105.84 ₹/L
  • Oct 17, 2021-105.84 ₹/L
  • Oct 16, 2021-105.49 ₹/L
  • Oct 15, 2021- 105.14 ₹/L
  • Oct 14, 2021-104.79 ₹/L
  • Oct 13, 2021-104.44 ₹/L
  • Oct 12, 2021-104.44 ₹/L
  • Oct 11, 2021-104.44 ₹/L
  • Oct 10, 2021-104.14 ₹/L
  • Oct 09, 2021-103.84 ₹/L
  • Oct 08, 2021 -103.54 ₹/L

दिल्ली मे डीजल का ऐसे बढ़ता गया दाम

  • Oct 20, 2021-94.92 ₹/L
  • Oct 19, 2021-94.57 ₹/L
  • Oct 18, 2021-94.57 ₹/L
  • Oct 17, 2021-94.57 ₹/L
  • Oct 16, 2021-94.22 ₹/L
  • Oct 15, 2021- 93.87 ₹/L
  • Oct 14, 2021- 93.52 ₹
  • Oct 13, 2021/93.17 ₹/L
  • Oct 12, 202- 93.17 ₹/L
  • Oct 11, 2021- 93.17 ₹/L
  • Oct 10, 2021/92.82 ₹/L
  • Oct 09, 2021/92.47 ₹/L
  • Oct 08, 2021/92.12 ₹/L

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Tags:    

Similar News