Petrol Ka Dam, 8 october 2021: महंगाई की मार, पेट्रोल डीजल की कीमतों में तेजी बरकरार

Petrol Ka Dam, 8 october 2021: बेकाबू महंगाई के आगे लाचार लोगों के ऊपर लगातार पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत ने अब जीना मुहाल कर दिया है।

Update: 2021-10-08 14:02 GMT

पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर है।

Petrol Ka Dam, 8 october 2021: बेकाबू महंगाई के आगे लाचार लोगों के ऊपर लगातार पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत ने अब जीना मुहाल कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट के बावजूद देश में 7 अक्टूबर दिन गुरुवार को लगातार आज 7वें दिन भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों ने इजाफा कर दिया। राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का भाव 103.24 रुपए और डीजल 91.77 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, वहीं डीजल के दाम में आज 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। हालात को देख जानकारों का मानना है कि 8 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भी इसमें कोई राहत नहीं मिलेगी।

26 राज्यों में शतक लगा चुकी है पेट्रोल की कीमत

वर्तमान में देश के 26 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कीमत में शतक का आंकड़ा जल्द ही और आधा दर्जन राज्यों के लगा देने की उम्मीद है। देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 103.24 रुपए और डीजल 91.77, मुंबई में पेट्रोल 109.25 रुपए और डीजल 99.55, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए और डीजल 96.26 और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 94.88 रुपए प्रति लीटर के भाव हैं।मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत 26 राज्यों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।


प्रमुख शहरों में कितनी है कीमत

शहर   डीजल   पेट्रोल

दिल्ली   91.77-  103.24

मुंबई   99.55 -  109.25

कोलकाता  94.88 -103.94

चेन्नई 96.26 - 100.75

भोपाल 100.80 -111.76

रांची 96.88- 97.81

बेंगलुरु 97.40- 106.83

पटना 98.25- 106.24

चंडीगढ़ 91.50- 99.38

लखनऊ 92.20- 100.31

नोएडा 92.39- 100.53

आगरा 88.91 98. 19

अहमदाबाद 95.63 -98 .17

प्रयागराज 89.24- 98. 51

औरंगाबाद 97.65- 108. 71

भोपाल 97.57 -109. 77

भुवनेश्वर 96.76- 102. 18

चंडीगढ़ 88.48 - 97.53

चेन्नई 93.38 - 99.08

कोयंबटूर 93.87- 99.65

देहरादून 89.57 - 97. 78

फरीदाबाद 89.75 - 99 .39

गाज़ियाबाद 89.14 - 98. 33

गुरुग्राम 89.46 -99.07

गुवाहटी 88.17 - 97. 18

हैदराबाद 96.84 - 105. 40

इंदौर 97.63 - 109. 81

जयपुर 97.91 - 108. 27

जम्मू 89.39 - 100 .66

जमशेदपुर 93.63 - 96 .26

कानपुर 88.85 - 98.12

कोल्हापुर 95.00 - 107.50

कोझिकोड 93.89 - 101.78

लखनऊ 89.15 - 98.43

लुधियाना 91.45 - 103.08

मदुरै 93.99 - 99.65

मंगलौर 93.37 - 103. 98

मुंबई 96.33- 107.39

मैसूर 93.72 -104.32

नागपुर 94.66 - 107.14

नासिक 95.25 - 107.78

नोएडा 89.34 - 98.65

पटना 94.65 -103 .89

पुणे 94.44- 106.95

रायपुर 95.98 - 99.31

राजकोट 95.41- 97.93

रांची 93.71 - 96.31

सालेम 94.14 - 99.82

शिमला 88.28 - 99.15

श्रीनगर 92.69 - 104.50

सूरत 95.51 - 98.03

ठाणे 96.46 - 107.53

तिरुवनंतपुरम 95.53 - 103.56

त्रिची 93.86 - 99.53

वडोदरा 95.27 - 97.81

वाराणसी 89.94 - 99.28

विशाखापत्तनम 97.33 -106.35

(डीजल - पेट्रोल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)


10 दिन में पेट्रोल 2.05 रुपए व डीजल 12 दिन में 3.15 रुपये महंगा

पिछले 10 दिनों के बाद पेट्रोल की कीमत में 2.05 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पिछले सप्ताह मंगलवार से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह आज भी नहीं थमी है। बीच में बीते बुधवार और इस सोमवार को कीमतें नहीं बढ़ी थी। हाल में इस समय कच्चे तेल की कीमतें 82 डॉलर के पार पहुंच गई थी। इसलिए सभी पेट्रोलियम पदार्थ महंगे हो रहे हैं। पेट्रोल की कीमतों में देखें तो बीते एक सप्ताह में ही यह 2.05 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 12 कारोबारी दिनों में देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल ज्यादा महंगा हुआ है। इतने दिनों में ही यह 3.15 रुपये महंगा हो गया है।


दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक भारत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक और उपभोक्ता देश भारत है। इसके पास मूल्य बढ़ाने से बचने के विकल्प नहीं हैं और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण तेल कंपनियां उपभोक्ताओं पर इसका बोझ डालने को मजबूर हैं।

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का 85 फीसदी और प्राकृतिक गैस की जरूरत का करीब आधा आयात करता है। जहां आयातित कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में बदल दिया जाता है, गैस का उपयोग वाहनों में सीएनजी और कारखानों में ईंधन के रूप में किया जाता है। मूल्य वृद्धि से जुड़े फैसले में शामिल एक सरकारी अधिकारी ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे भारत जैसे प्रमुख तेल आयातकों को कोई राहत नहीं मिली है। (अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क) ब्रेंट क्रूड वायदा आज 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक महीने पहले यह 72 डॉलर से कम था।" इस उछाल की वजह से तेल कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ रहा है और और वे पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में उपभोक्ताओं पर इसका बोझ डालने पर मजबूर हैं।


घर बैठे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव

आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से सिर्फ एक SMS भेजकर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल नंबर से 92249 92249 नंबर पर SMS भेजना है, जिसके बाद में उस दिन के लेटेस्ट रेट्स आपके पास मैसेज के रूप में आ जाएगा. इस मैसेज को करने के लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा

Tags:    

Similar News