Petrol Ke Dam, Petrol-Diesel Price Today: रविवार को स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, देखिए आपके शहर में क्या है Petrol Ke Dam

Petrol Ke Dam, Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई भी नया बदलाव नहीं हुआ हैं। नई सूची के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में डीजल 88.82 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर है।

Update: 2021-09-25 18:22 GMT

(पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर)

Petrol Ke Dam, Petrol-Diesel Price Today: देशभर में तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई भी नया बदलाव नहीं हुआ हैं। नई सूची के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में डीजल 88.82 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर है । वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 96.41 रुपये प्रति लीटर है और पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का दाम 103.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 94.80 रुपए प्रति लीटर पर है।

शुक्रवार को मंहगा हुआ था डीजल

लंबे वक्त से दामों में स्थिरता के बाद शुक्रवार 24 सितंबर को देशभर में डीजल के दाम 20 से 22 पैसे बढ़ा दिए गए। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल के दाम अब भी स्थिर बने हुए हैं। पेट्रोल-डीजल की दरों में इससे पहले पिछली बार 5 सितंबर 2021 को बदलाव हुआ था। तब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

हर रोज तय होती हैं पेट्रोल-डीजल कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर देश में रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए कीमतों की सूची जारी करती है।

जानिए कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल की कीमतें

देश में जून 2010 तक सरकार पेट्रोल की कीमतें निर्धारित करती थी। लेकिन 26 जून 2010 के बाद भारत सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियों के ऊपर छोड़ दिया। इसी तरह डीजल के दाम भी सरकार तय करती थी लेकिन वर्ष 2014 ये काम भी तेल कंपनियों करती हैं।

पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमत निर्धारित करने में भारत सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होता है। ये काम तेल मार्केटिंग कंपनियां करती हैं। ऑयल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और बाकी कई चीजों को ध्यान में रखते हुए रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों की सूची जारी करती हैं।

Tags:    

Similar News