Gujarat Elections: चुनाव ड्यूटी पर तैनात जवान ने अपने 2 साथियों पर फायरिंग कर उतारा मौत के घाट, ये है पूरा मामला

Gujarat Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने पहुंचे अर्धसैनिक बलों के दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैनात किए गए थे।

Update: 2022-11-26 18:16 GMT

Gujarat Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने पहुंचे अर्धसैनिक बलों के दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैनात किए गए थे। वे मणिपुर से इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का हिस्सा थे। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में प्रतिनियुक्ति के बाद गुजरात में चुनाव कराने के लिए तैनात किए गए थे। किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ और फिर एक-56 से फायरिंग शुरू कर दी। जिला चुनाव अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना के जांच का आदेश दे दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर अर्धसैनिक बल के जवानों के बीच झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ी कि एक ने एके-56 से फायर झोंक दिया। इसमें दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उनको बेहतर इलाज के लिए करीब 150 किलोमीटर दूर जामनगर के एक अस्पताल में भेजा गया है।

पोरबंदर कलेक्टर एएम शर्मा ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह झगड़ा किन वजहों से हुआ। घटना की जानकारी देते हुए शर्मा ने कहा कि एक जवान ने शनिवार शाम किसी अज्ञात मुद्दे पर अपने साथियों पर राइफल से गोली चला दी। दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्हें जामनगर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एक जवान के पेट और पैर में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि सभी जवान, मणिपुर से इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के थे। यह सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में प्रतिनियुक्ति पाने के बाद गुजरात में तैनात हैं।

Tags:    

Similar News