4 बच्चों के पिता रवि किशन ला रहे हैं जनसंख्या नियंत्रण कानून, कांग्रेस नेता ने कहा- ये 'कलयुग' के BJP सांसद हैं

Population Control Law: रवि किशन सामने बैठी गोदी एंकरा चित्रा त्रिपाठी से बातचीत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की बात कह रहे हैं। बात तब हास्यास्पद हो जाती है क्योंकि जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की बात करने वाले भाजपा सांसद के खुद के चार बच्चे हैं...

Update: 2022-12-10 10:31 GMT

4 बच्चों के पिता रवि किशन ला रहे हैं जनसंख्या नियंत्रण कानून, कांग्रेस नेता ने कहा- ये 'कलयुग' के BJP सांसद हैं

Population Control Law: भाजपा के गोरखपुर सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रवि किशन एक निजी न्यूज चैनल पर एंकरा से चिकनी-चुपड़ी बात कर रहे हैं। और जनसंख्या नियंत्रण की बात उठते ही चहक कर एंकरा की तारीफ में कसीदे भी गढ़ रहे हैं। लेकिन उनकी चुपड़ी बातों के बीच कांग्रेस नेता ने सांसद को कलियुगी सांसद करार देते हुए गजब का तंज कसा है। 

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने चैनल की क्लिप को ट्वीट कर लिखा है कि, 4 बच्चों के पप्पा ला रहे हैं, जनसंख्या नियंत्रण कानून। ये कलयुग के BJP सांसद हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम आजतक के एजेंडा का है, जिसमें रवि किशन सामने बैठी गोदी एंकरा चित्रा त्रिपाठी से बातचीत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की बात कह रहे हैं। बात तब हास्यास्पद हो जाती है क्योंकि जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की बात करने वाले भाजपा सांसद के खुद के चार बच्चे हैं। 

बताते चलें कि रवि किशन बीती 23 जुलाई के पहले से जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर प्रयासरत हैं। शुक्रवार 22 जुलाई 2022 को उन्होंने लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक - 2019 पेश किया था। रवि किशन ने कहा कि जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जो भारत के लिए बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि अगर भारत की इच्छा विश्वगुरू बनने की है तो उसे जनसंख्या नियंत्रण पर विचार करना ही होगा। 

सोशल मीडिया पर तब भी हुए थे ट्रोल

मीडिया से बात करते हुए सांसद रविकिशन ने कहा था कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए यह बिल बहुत जरूरी है। ज्यादा जनसंख्या होने की वजह से युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। जैसे आज हो रहे हैं। लोगों ने कहा था कि पार्टी में किसी को यह बिल पेश करने का नंबर नहीं मिला। बिल पेश कौन कर रहा है, जिसके खुद के चार बच्चे हैं। और अगर चौथा बेटा ना होता तो क्या रवि किशन रूकते? वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का ज्ञान वो दे रहा है जिसकी खुद की चार औलादें हैं। 

Tags:    

Similar News