Aaj Ki Taza Khabar : पढ़ें देश की बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में जानें आज की ताजा खबर
Aaj Ki Taza Khabar 23 november 2021: Janjwar आपको रखेगा ताजा घटनाओं और खबरों Aaj Ki Taza Khabar से अपडेट। पेश है आज की ताजा खबरों का बुलेटिन Aaj Ki Taza Khabar 23 november 2021 । today live india up local update breaking news । today latest news in hindi
(आज की ताजा खबरें )
Aaj Ki Taza Khabar 23 november 2021: अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बनी रहने वाली कंगना रनौत के लिए एक मुश्किल खड़ी हो गई है। कंगना रनौत की मुश्किलें उनके बयानों की तरह ही बढ़ती जा रही हैं। अब कंगना रनौत के खिलाफ भोईवाडा पुलिस स्टेशन दादर में एक शिकायत दर्ज करवाई गई है। एफआईआर में IPC के सेक्शन 153, 153A,153B, 504, 505, 505(2) और IT एक्ट 2000 की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में श्री गुरु सिंह सभा मुंबई ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कंगना के अलावा अतुल मिश्रा को भी आरोपी बनाया गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सोमवार को एक सिख संगठन ने मुंबई में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत की। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेता और डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत सौंपी थी।
Read Full Story : Kangna Ranaut : कंगना रनौत पर दर्ज हुई FIR, सिख समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणी करने का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और समाजवादी परिवार में अब तक एकता पर फैसला नहीं हो सका है। सोमवार 22 नवंबर को भी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर भी एकता नहीं हो सकी। काफी समय से मीडिया में यह चर्चा थी कि मुलायम सिंह के जन्मदिन पर शिवपाल और अखिलेश यादव एक साथ आएंगे और पार्टी और मुलायम सिंह को एकता का तोफा देंगे। सोमवार को मुलायम सिंह के जन्मदिन पर एक तरफ अखिलेश यादव ने लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में मुलायम सिंह यादव से केक कटवाकर आशीर्वाद लिया तो वहीं शिवपाल यादव पैतृक गांव में सभा करते दखाई दिए। इस दौरान शिवपाल यादव ने एक बार फिर भतीजे अखिलेश यादव को गठबंधन के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ तो फिर वह अगले कदम पर विचार करेंगे।
Read Full Story : Up Election 2022 : शिवपाल ने अखिलेश को दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम, कहा गठबंधन नहीं हुआ तो उठाएंगे अगला कदम
मोदी सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार 22 नवंबर को कहा कि किसान आंदोलन वापस लेकर अपने घर लौट जाएं। संसद के अगले सत्र में सरकार एमएसपी पर विचार करेगी और सार्थक कदम उठाएगी। रामदास अठावले भाजपा सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री है। तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद किसानों को एक और तोहफा मिलने वाला है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून की मांग भी मानने वाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुरु पर्व के दिन तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद भी संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। किसान तीनो कृषि बिल वापसी के बाद एमएसपी पर कानून समेत छह सूत्री मांगों को लेकर अडिग है। आज सोमवार को लखनऊ में किसानों ने महापंचायत की। इसमें भी एमएसपी पर कानून की मांग जोर-शोर से उठाई गई।
Read Full Story : Farmer Bill : मोदी के मंत्री ने कहा किसान लौटे घर, सरकार MSP पर करेगी विचार
मुकेश अंबानी की जिओ मार्ट के खिलाफ महाराष्ट्र से तमिलनाडु तक प्रदर्शन शुरू हो गया है। महाराष्ट्र से लेकर तमिलनाडु में लामबंदी हो गई है। जिओ मार्ट के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। जिओ मार्ट के कारण छोटे दुकानदारों को बर्बाद होने का डर है। वो जिओ मार्ट के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। इस कारण देश में कई डिस्ट्रिब्यूटर्स ने तो अपने स्टाफ और गाड़ियां भी कम कर दी हैं। बता दें कि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में डिस्ट्रिब्यूटर्स ने जियो मार्ट के कुछ डिलिवरी वाहनों को रोकने के लिए नाकाबंदी भी की है। जिओ मार्ट एप पर पकड़ बनती जा रही है साल 2018 में जियो मार्ट को मुकेश अंबानी की रिलायंस ने देश में लॉन्च किया था लेकिन यह सालों से मार्केट में जमे हुए छोटे-बड़े डिस्ट्रिब्यूटर्स के लिए खतरा बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई डिस्ट्रिब्यूटर्स का कहना है कि इस एप से उनके बिजनेस को भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि एप के जरिए रिटेलर्स को उनके नियमित डिस्ट्रिब्यूटर्स की तुलना में सस्ता सामान मिल रहा है। जियो मार्ट 24 घंटे में माल की डिलीवरी करती है। इस वजह से बाजार में तेजी से इस एप की पकड़ बनती जा रही है। सभी लोग धीरे-धीरे जिओ मार्ट का उपयोग करते जा रहे है।
Read Full Story : Mukesh Ambani : अंबानी के खिलाफ छोटे दुकानदारों का महाराष्ट्र से लेकर तमिलनाडु तक जबर्दस्त प्रदर्शन
प्रधानमंत्री मोदी सरकार के कृषि कानूनों वापसी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन मैदान में शुरू हो गई है। 40 किसान संगठनों की महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। किसान महापंचायत में भाषण देते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी को "चाचा-भतीजा" का एक गठबंधन बताया है। बता दें कि भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 (CAA) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) को निरस्त करने की मांग पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। राकेश टिकैत ने कहा कि 'ओवैसी और भाजपा 'चाचा-भतीजा' का एक बंधन साझा करते हैं। उन्हें इस बारे में टीवी पर बात नहीं करनी चाहिए। वह सीधे पूछ सकते हैं।' ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार 21 नवंबर को चेतावनी दी कि अगर सरकार NPR (नेशनल पापुलेशन रजिस्टर) और NRC (नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स) कानून लाएगी तो हम एक और नया 'शाहीन बाग' खड़ा कर देंगे। गौरतलब है कि CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में एक लंबा विरोध प्रदर्शन चला था, हजारों लोग धरने पर बैठे थे, जो कोरोना स्थिति पैदा होने के बाद वहां से हटे थे।
Read Full Story : Kisan Mahapanchayat : राकेश टिकैत ने CAA वापसी की मांग पर ओवेसी-मोदी को बताया चाचा-भतीजा