Bihar News: AIMIM विधायक ने राष्ट्रगीत गाने से किया इनकार तो सदन में मचा बवाल, BJP ने दी देश छोड़ने की सलाह

Bihar News: सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद AIMIM विधायक ने वंदे मातरम् को अपनी आस्था के प्रतिकूल बताया और कहा कि यह हमारी मान्य परंपराओं के खिलाफ है...

Update: 2021-12-04 03:25 GMT

Asaduddin Owaisi on Nagraju Killing : पहली बार ओवैसी ने तोड़ी चुप्पी, कहा - इस्लाम में हत्या सबसे बड़ा जुर्म है, मैं मजलूम के साथ खड़ा हूं

Bihar News: बिहार विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) के शीतकालीन सत्र का अखिरी दिन विवाद के साथ खत्म हुआ। सत्र समापन के दौरान सदन में राष्ट्रगीत को लेकर जमकर बवाल हुआ। दरअसल, AIMIM पार्टी के विधायक अख्तरुल ईमान ने राष्ट्रगीत को अपनी परंपरा के खिलाफ बताते हुए गाने से इनकार कर दिया। इसके बाद बिहार BJP के नेता अख्तरुल इमान (Akhtarul Iman) पर हमलावर हो गए और उन्हें देश छोड़ने की सलाह तक दे डाली।

शुक्रवार 3 दिसंबर को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन था। मगर सदन के अंदर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक ने राष्ट्रगीत गाने से साफ इनकार कर दिया। AIMIM विधायक अख्तरुल इमान ने सदन में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को लेकर सवाल खड़े किए। सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि वंदे मातरम् उनकी आस्था के प्रतिकूल है और यह उनके मान्य परंपराओं के खिलाफ है। ओवैसी के विधायक ने कहा कि, 'राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत तो पहले भी था, लेकिन इसे सदन के अंदर कभी नहीं गाया गया। यह नई परिपाटी शुरू की गई। इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। राष्ट्रगीत से हमारी राष्ट्रभक्ति पर सवाल कोई नहीं उठा सकता। हम मादरे वतन में आस्था रखते हैं, लेकिन कोई जबरन राष्ट्रगीत नहीं गवा सकता। यह घोर आपत्तिजनक है। आखिर ऐसी नई परंपरा क्यों शुरू की गई? इसकी क्या आवश्यकता पड़ गयी। क्या संविधान में इसकी अनिवार्यता है?'

AIMIM विधायक के इस आपत्ति के बाद बीजेपी नेताओं ने भी जमकर बवाल काटा। भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल (Haribhushan Thakur) ने अख्तरुल ईमान को जमकर कोसा। बचौल एकदम से भड़क गए और कहा, ' अख्तरूल ईमान की सोच ही तालिबानी जैसी लगती है। वे इस देश को भी तालिबान बनाना चाहते हैं। राष्ट्रगीत गाने से इनकार करने वाले राष्ट्रभक्त होने का दावा कैसे कर सकते हैं? बचौल ने कहा कि, 'जेहादी मानसिकता और सांप्रदायिक सोच के व्यक्ति से इससे अधिक की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। उन्होंने खास वर्ग के राष्ट्रभक्तों को शर्मिंदा किया है। AIMIM पार्टी की नींव ही सांप्रदायिकता के आधार पर रखी गई। राष्ट्रभक्ति इनके लिए सिर्फ दिखावा।'

BJP विधायक संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि इस देश में रहने वालो को राष्ट्रगीत गाना ही होगा। संजय सिंह ने कहा, 'यदि इस देश में लोग रास्ट्रगीत पसंद नहीं करते तो उन्हें अपने पसंद के देशों में चले जाना चाहिए। राष्ट्रगीत की आवश्यकता पर सवाल उठाने के पहले ऐसे लोगों को अपने अंदर राष्ट्रभक्ति जगानी चाहिए। ऐसा न करने वाले थोड़ा इंतजार करें, समय आएगा उन्हें सारी चीजें समझ आ जाएंगी। फिर वे राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान भी दिखाएंगे और खड़े होकर गाएंगे भी।'

राष्ट्र गौरव का प्रतीक राष्ट्रगीत- विधानसभा अध्यक्ष

वहीं बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा कि सदन की शुरुआत और समापन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से होना अच्छी परंपरा है। इससे गर्व महसूस होता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, 'राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। यह हमारी विरासत पर गर्व का अनुभव देता है। ऐतिहासिक क्षण का अनुभव कराता है।

गौरतलब है कि AIMIM विधायक से पहले खुद पार्टी अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी भी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर आपत्ति जता चुके है।

Tags:    

Similar News