बिहार : खगड़िया नाव हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई, यहां देखें पूरी सूची

बिहार के खगड़िया जिले में बूढ़ी गंडक नदी में हुई नाव दुर्घटना में 9 मृतकों के शव नदी से बरामद किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि लगभग दर्जन भर लोग अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चलाया जा रहा है।

Update: 2020-08-05 11:59 GMT

नदी में लापता लोगों की अब भी की जा रही तलाश

जनज्वार ब्यूरो, पटना। खगड़िया नाव हादसे(Boat accident) में मृतकों की संख्या 9 हो गई है। 5 अगस्त(5 August) की शाम तक नाव हादसे में डूबे 4 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अभी भी कई लोगों के लापता(Missing) होने की आशंका जताई जा रही है तथा मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के पांच किलोमीटर के पास बूढ़ी गंडक नदी (Budhi Gandak river) में मंगलवार की देर शाम तेज आंधी के कारण डूबी नाव से नौ लोगों के शव(Dead bodies) बरामद कर लिए गए हैं। इनमें पांच महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरूष शामिल है। हालांकि अब भी लगभग दर्जनभर(About a dozen) लोगों के लापता होने की आशंका जताई जारही है।

डीएम आलोक रंजन धोष ने बताया कि नाव पर करीब 20-25 लोग सवार थे। श्री घोष ने नौ लोगों के शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा 'मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से अनुग्रह अनुदान दी जाएगी।'

घटनास्थल पर अभी भी सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। यहां अफरातफरी का माहौल है। मृतकों और लापता लोगों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन है। लोग लापता हुए अपनों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। घटनास्थल पर खगड़िया के डीएम, एसपी, एसडीओ आदि प्रशासनिक पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं। परिजन लापता लोगों की खोज में लापरवाही का आरोप भी लगा रहे हैं। SDRF की टीम गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश में लगी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर शोक जताते हुए रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने और मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी घटना ओर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम लगभग दो दर्जन से अधिक लोग नाव पर सवार होकर अपने-अपने गांव की ओर जा रहे थे। नाव जैसे ही बूढ़ी गंडक के पांच किलोमीअर के निकट पहुंची, तेज आंधी आई और लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके कारण नाव पलट गई। लगभग 10-12 लोग उस वक्त तैरकर बाहर आ गए थे, लेकिन बाकी लोगों का पता नहीं चल पाया था।

शाम को ही ग्रामीणों के सहयोग से दो शव नदी से निकाल लिए गए थे। उसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया और आज अब तक सात शव निकाले गए हैं। यानि कुल नौ लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। एसडीआरएफ की टीम अब भी पांच किलोमीटर घाट के पास शवों की खोज में जुटी है।

मृतकों में सात खगड़िया और दो मुंगेर के रहनेवाले हैं। बताया जा रहा है कि बाजार करने के बाद शाम को ये लोग अपने-अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम और शवों की तलाश कर रही है। अब भी लगभग दर्जनभर लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

नाव हादसे में मृतकों की सूची-

1.विशाखा देवी(45 वर्ष)

पति-चुटुकी यादव

सोसाइटी टोला, खगड़िया

2. सुशांत कुमार(10 वर्ष)

पिता-शंभू यादव

सोसाइटी टोला, खगड़िया

3. रूपम देवी(35 वर्ष)

पति-पोहल यादव

सोसायटी टोला, खगड़िया

4. शिवानी कुमारी(12 वर्ष)

पिता-शंभू यादव

सोसायटी टोला, खगड़िया

5. रेखा देवी(25 वर्ष)

पति-संजीत पासवान

एकनिया, खगड़िया

6. दुलारी देवी(25 वर्ष)

पति-रौशन यादव

सोनबरसा, खगड़िया

7. अभिमन्यु कुमार(15 वर्ष)

पिता-सखीचन्द मंडल,

इंग्लिश टोला, मुंगेर

8. अंकुश कुमार(15 वर्ष)

पिता-रणजीत यादव

सिसवां, गोगरी, खगड़िया

9. रवींद्र ठाकुर(38 वर्ष)

पिता-रामदेव ठाकुर

देवन डॉक्टर टोला, मुंगेर।

Tags:    

Similar News