बिहार : बजट सत्र से पहले ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा किसानों को परेशान कर रही सरकार

राजद नेता तेजस्वी यादव पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रहे मूल्य वृद्धि के विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। वे अपने आवास से खुद ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने विधानसभा पहुंचे...

Update: 2021-02-22 07:17 GMT

पटना। बिहार विधानसभा में आज सोमवार 22 फरवरी को वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद राज्य का बजट पेश करने वाले हैं। इसके पहले ही विपक्ष ने तेवर कड़े कर लिए हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव किसानों के आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे।। उन्होंने कहा कि किसानों को परेशान करने के लिए डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने के पहले ही विपक्षी सदस्यों ने गोलबंद होकर सदन के बाहर महंगाई, बेरोजगारी जैसे कई मामलों पर प्रदर्शन किया। इधर, राजद नेता तेजस्वी यादव पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रहे मूल्य वृद्धि के विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। वे अपने आवास से खुद ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने विधानसभा पहुंचे।

तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में किसानों पर अत्याचार हो रहा है। कृषि कानून किसानों पर थोपे जा रहे हैं और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डीजल के मूल्यों में वृद्धि भी किसानों को परेशान करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि राजद किसानों के साथ है।

Tags:    

Similar News