बिहार : दो दलित लड़कियों की अपहरण के बाद हत्या, FIR दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कहा खुद ढूंढो

लड़कियों के गायब होने के दो दिन बाद पुलिस में परिजनों ने मामला दर्ज कराया जिसके बाद आरोपियों ने हत्या की धमकी परिजनों को दी थी...;

Update: 2021-01-10 05:47 GMT
Jharkhand Crime News : जादू-टोने के शक में तीन महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या, पति-पुत्र समेत 13 नामजद, 8 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Crime News : जादू-टोने के शक में तीन महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या, पति-पुत्र समेत 13 नामजद, 8 आरोपी गिरफ्तार

  • whatsapp icon

जनज्वार। बिहार के वैशाली जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र में दो दलित नाबालिग लड़कियों की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी है। दो लड़कियां रिश्ते में बुआ-भतीजी व आपस में सहेली थीं। एक लड़की की उम्र 16 साल और दूसरे की 14 साल है। दोनों लड़कियों का शव एक तालाब से बरामद किए जाने के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज कर ली लेकिन खुद तलाश करने के बजाय हमें ही उन्हें ढूंढने को कहा। दोनों लड़कियों दो जनवरी को घर से गायब हो गयी थीं और उसके बाद परिजनों ने उन्हें शुरुआत में तलाश लेकिन नहीं मिलने पर पुलिस में एफआइआर दर्ज करायी।

इस मामले में एफआइआर दर्ज किए जाने के पांच दिन बाद गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब से दोनों लड़कियों का शव बरामद किया गया। दो जनवरी को लड़कियां गायब हुई थीं और चार जनवरी को परिजनों ने एफआइआर दर्ज करायी। शव को गांव के ही लोगों ने तालाब में देखा और पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची। परिजनों ने अपनी एफआइआर में गांव के ही लड़कों पर आरोप लगाया था। लड़कियों के शवों के पास्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामले में और नए खुलासे हो सकते हैं।

लड़कियों की नृशंसतापूर्वक हत्या की गयी है। लड़कियों के गायब होने का मामला निजी वजहों से अपहरण से जुड़ा हुआ हो सकता है, क्योंकि पुलिस में मामला दर्ज कराए जाने के बाद आरोपियों ने लड़कियों की हत्या की भी धमकी दोनों के परिजनों को दी थी। पुलिस ने शवों को पोस्र्टमार्टम के लिए वैशाली सदर अस्पताल भेजा है और मामले की विभिन्न बिंदुओं से जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News