बिहार के सुशासन राज में सामने आया हाथरस जैसा कांड, बलात्कार पीड़िता नेपाली लड़की की लाश को जलाया

तेजस्वी यादव ने इस घटना को बिहार का 'हाथरस' कांड बताया। तेजस्वी ने ट्वीट किया कि बिहार में हाथरस कांड की तरह एक 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर उसकी लाश रातों-रात जला दी गई।

Update: 2021-02-07 13:17 GMT

Bihar Shocking Crime News : 60 साल के पड़ोसी ने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ किया 3 बार दुष्कर्म, लड़की हुई गर्भवती तो देखिए पंचायत ने क्या किया न्याय  

जनज्वार ब्यूरो, मोतिहारी। सुशासन बाबू के राज वाले बिहार स्थित मोतिहारी में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसका शव जला दिया। लेकिन पुलिस के कानों पर कोई जूं तक नहीं रेंगी। जब पीड़ित परिवार थाने में शिकायत दर्ज कराने गया तब भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

सनसनीखेज इस मामले पर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने इस घटना को बिहार का 'हाथरस' कांड बताया। तेजस्वी ने ट्वीट किया कि बिहार में हाथरस कांड की तरह एक 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर उसकी लाश रातों-रात जला दी गई।

तेजस्वी ने आगे लिखा कि पिता का कहना है बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। ऑडियो में सुनिए पुलिस अधिकारी कैसे अपराधियों को लाश जलाने की तरकीबें सुझा रहे है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी नाकामयाबियों के सिकंदर बन गए है।

मामला लगभग पंद्रह दिन पहले का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार नेपाल का रहने वाला है और मोतिहारी में एक किराए के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। 21 जनवरी को बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, उस समय बच्ची घर में अकेली थी। पीड़ित परिवार ने मकान मालिक के परिवार पर इसका आरोप लगाया है।

पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपियों ने देर रात बच्ची पर केरोसिन डालकर उसे जला दिया। पिता का आरोप है कि जब वो स्थानीय थाने में शिकायत करने पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं की गई। जब पीड़ित पिता की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस की लापरवाही के बारे में पता चला और एसपी नवीन चंद्र ने मामले को अपने हाथ में लिया।

Tags:    

Similar News