बिहार में नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद 5 घंटे तक गैंगरेप, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची

दो लोगों ने बच्ची को जब एक खेत में देखा तो उसे किडनैप करके अपने साथ ले गये ,एकांत इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया, लड़की ने आरोप लगाया है कि जब तक वह बेहोश नहीं हो गई, तब तक उन लोगों ने करीब पांच घंटे तक उसके साथ नृशंस व्यवहार किया किया...;

Update: 2021-03-24 18:01 GMT
Uttar Pradesh Crime News : 4 वर्षीय मासूम को तांत्रिक ने दुष्कर्म के बाद जंगल में फेंका, इलाज के दौरान बच्ची की मौत

Uttar Pradesh Crime News : 4 वर्षीय मासूम को तांत्रिक ने दुष्कर्म के बाद जंगल में फेंका, इलाज के दौरान बच्ची की मौत

  • whatsapp icon

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो लोगों ने एक 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि लड़की को जिले के एक गांव में एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया।

सूत्रों ने बताया कि लड़की का कथित तौर पर उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह आज बुधवार 24 मार्च की सुबह किसी काम के लिए बाहर गई थी।

बोचहां पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, दो लोगों ने उसे एक खेत में देखा और फिर एकांत इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने आरोप लगाया है कि जब तक वह बेहोश नहीं हो गई, तब तक उन लोगों ने करीब पांच घंटे तक उसके साथ नृशंस व्यवहार किया किया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी श्याम कुमार ने कहा, "उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जैसे ही लड़की घंटों तक गायब रही, उसके परिवार के सदस्यों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। वे खेत पर पहुंचे, जहां लड़की अचेत अवस्था में पाई गई। बाद में उसने अपनी मां के लिए घटना का खुलासा किया।"

उन्होंने कहा, "हमने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।"

Tags:    

Similar News