रूपेश हत्याकांड पर पत्रकारों के सवाल पर भड़के नीतीश कुमार, कहा - अपराधी परमिशन लेकर अपराध करता है क्या?

इंडिगो के पटना स्थित एयरपोर्ट मैनेजर के हत्या मामले को लेकर पत्रकारों के सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले के हालात भूल गए क्या...

Update: 2021-01-15 07:39 GMT

Liquor Ban in Bihar : मोदी कैबिनेट के इस मंत्री का बयान बिहार के सीएम नीतीश को नहीं आएगा रास, जानिए क्या कहा?

जनज्वार। इंडिगो एयरलाइन कंपनी के पटना में एयरपोर्ट मैनेजर के रूप में तैनात रहे रूपेश सिंह की हत्या को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने इससे संबंधित सवाल में उलटेे पत्रकारों से पूछा कि क्या जंगलराज को भूल गए क्या।

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि क्या अपराधी किसी की अनुमति लेकर हत्या करता है। उन्होंने कहा कि रूपेश हत्याकांड पर कार्रवाई हो रही है, इसे नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हत्याकांड बेहद दुखद है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के सवाल पूछना गलत है और पुलिस को हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पत्रकारों को यह जानकारी मिलती है कि किसने किसका मर्डर किया है तो उन्हें इसे पुलिस से साझा करना चाहिए।

नीतीश ने 2005 के पहले के लालू-राबड़ी शासन का हवाला देते हुए कहा कि पत्रकारों को 2005 के पहले के क्या हालात थे। कितना अपराध और हिंसा होता था। उन्होंने सवाल पूछा कि वैसी स्थिति है क्या। नीतीश ने दावा किया कि बिहार आज अपराध में राष्ट्रीय स्तर पर 23वें स्थान पर आता है।

मालूम हो कि 12 जनवरी 2021 को दिनदहाड़े रूपेश सिंह की पटना में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। रूपेश सिंह को 12 जनवरी को शाम साढे चार बजे के करीब आफिस से लौटने के दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मारी थी। उन्हें छह गोलियां मारी गयी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रूपेश को एक सुलझा हुआ इंसान माना जाता था और उनकी हत्या पर बिहार की राजनीति भी गरमा गयी थी। मुख्य विपक्ष राजद ने राज्य में महा जंगलराज होने का आरोप लगाया था।

मालूम हो बिहार के गृहमंत्री खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं और कानून व्यवस्था का मामला उनके लंबे शासन काल में सीधे उनके पास ही रहा है।

Tags:    

Similar News