महिला सिपाही के साथ SI ने की छेड़खानी, शोर करने के बाद थाना छोड़ हुआ फरार

गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना में तैनात एक महिला सिपाही के साथ एक दारोगा ने छेड़खानी की। महिला सिपाही से आवेदन मिलने पर एसपी मनोज कुमारी तिवारी के निर्देश पर इस मामले की सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने जांच की।

Update: 2020-07-30 07:43 GMT

प्रतीकात्मक फोटो

जनज्वार। गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना में तैनात एक महिला सिपाही के साथ एक दारोगा ने छेड़खानी की। महिला सिपाही से आवेदन मिलने पर एसपी मनोज कुमारी तिवारी के निर्देश पर इस मामले की सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसपी के निर्देश पर आरोपित दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बताया जाता है कि महम्मदुपर थाना में तैनात महिला एक महिला सिपाही मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे थाना के सिरिस्ता में बैठी थीं। कुछ देर वहां बैठने के बाद महिला सिपाही सोने के लिए अपने कमरे में जाने लगीं। इसी बीच महिला सिपाही को अकेले देख दारोगा अवधेश कुमार सिंह महिला सिपाही के पीछे -पीछे महिला सिपाही के कमरे की तरफ जाने लगे। इसी बीच बिजली कट गई। उसके कमरे की तरफ जाने लगा। इसी बीच अचानक लाइट कट गया। अंधेरा होने पर दारोगा महिला सिपाही को पकड़ कर उनके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला सिपाही छेड़खानी का विरोध करते हुए शोर मचाने लगीं।

महिला सिपाही के शोर मचाने पर दारोगा वहां से फरार हो गया। बताया जाता है कि इस घटना के बाद महिला सिपाही बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को अपने साथ हुई घटना को लेकर आवेदन दिया। महिला सिपाही के आवेदन पर पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ नरेश पासवान को इस मामले की तुरंत जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच करने के बाद शिकायत सही पाए जाने पर एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित दारोगा अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित दारोगा से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Similar News