दुनिया के सबसे लंबे अटल टनल के बारे में जानिए, क्यों यह है इतना महत्वपूर्ण?

हिमालय क्षेत्र के पीर पंजाल की पहाड़ियों में समुद्र तट से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर अत्याधुनिक तकनीक से इसका निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण में इलेक्ट्रो मैकेनिकल प्रणाली का उपयोग किया गया है।

Update: 2020-10-03 05:10 GMT

जनज्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल टनल (राजमार्ग सुरंग) का उद्घाटन किया। यह दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है। यह पूरे साल मनाली को लाहौल स्पीति घाटी को जोड़ कर रखेगी। यह टनल भारत की सामरिक जरूरतों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। 

हिमालय क्षेत्र के पीर पंजाल की पहाड़ियों में समुद्र तट से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर अत्याधुनिक तकनीक से इसका निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण में इलेक्ट्रो मैकेनिकल प्रणाली का उपयोग किया गया है। लगभग नौ किलोमीटर लंबी यह सुरंग इसलिए महत्वपूर्ण है कि अब बर्फबारी की स्थिति में लाहौल स्पीति से देश के शेष हिस्से का संपर्क नहीं टूटेगा। अबतक भारी हिमपात की स्थिति में लाहौल स्फीति घाटी से छह महीने के लिए संपर्क बाधित हो जाया करता है।

इसके निर्माण कार्य में 15 हजार टन इस्पताल खर्च हुआ है जिसमें नौ हजार टन की आपूर्ति सरकारी की कंपनी सेल यानी भारतीय इस्ताप प्राधिकरण लिमिटेड ने की है।

अटल रोहतांग टनल निर्माण की बात लंबे समय तक होती रही। हालांकि इस दिशा में गंभीर पहल अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल में हुआ। वाजपेयी ने 2002 में मनाली के बाहंग से पलचान से साउथ पोर्टल सड़क मार्ग का शिलान्यास किया था। इस टनल के निर्माण को वाजपेयी की टशी दावा के प्रतीक के तौर पर भी जाना जाता है।

अटल बिहारी वाजपेयी की टशी दावा उर्फ अर्जुन गोपाल से दशकों पुरानी मित्रता थी। टशी दावा के बुलावे पर ही प्रधानमंत्री रहते वाजपेयी दो जून 2000 को लाहौल स्पीति पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केलांग में रोहतांग सुरंग निर्माण की घोषणा की। 

वाजपेयी के ऐलान के बाद 2010 में इस टनल का निर्माण कार्य मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में आरंभ हुआ। 2007 में स्नोवी माउंटेन इंजीनियरिंग कारपोरेशन को इसके निर्माण का ठेका दिया गया था। 28 जून 2010 को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टनल का शिलान्यास किया था।

प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल का उदघाटन किया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने मनाली में सुरंग के दक्षिण छोर पर अटल सुरंग या अटल टनल का उदघाटन किया। इसके बाद वे सुरंग से होते हुए उत्तरी छोट से शिशु भी जाएंगे। यह जगह लाहौल स्पीति जिले में स्थित है।


Tags:    

Similar News