HP Chunav 2022 : हिमाचल में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 5 बजे तक 66% मतदान, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

HP Chunav 2022 : चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शाम बजे तक 66 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Update: 2022-11-12 12:33 GMT

HP Chunav 2022: हिमाचल में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022 : हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के लिए शनिवार शाम पांच बजे मतदान संपन्न हो गया। सुबह आठ बजे से बजे से शाम 5 बजे तक चले मतदान में प्रदेश की जनता ने 412 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है। धर्मशाला और शिमला सहित सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट को सील कर स्ट्रांग रूम के लिए रवाना करने का काम भी जारी है। अब केवल वही पर मतदान हो रहे हैं जहां पर लोग पांच बजे तक लंबी लाइनों में लगे हुए थे।

ताजा अपडेट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश ( HP Chunav 2022 ) की 68 सीटों में कुछ जगहों पर अभी वोटिंग ( Voting ) जारी है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम बजे तक करीब 66 प्रतिशत मतदान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने सरकार बनाने के दावे किए हैं। 

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर 98 फीसदी से ज्यादा मतदान

विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन तसिगांग (Tashigang) में 98 फीसदी वोट पड़े। यहां मौजूद 52 मतदाताओं में से 51 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हिमाचल प्रदेश का ये पोलिंग बूथ, दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ माना जाता है।

हिमाचल प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 55 फीसदी मतदान हुआ था है। अभी तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मतदान को लेकर आज सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह देखा गया। देश शाम तक कई बूथों पर लोग लाइन लगकर मतदान करते नजर आये।

सिरमौर में सबसे ज्यादा वोटिंग

चुनाव आयोग ने बताया कि शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में 69.67 फीसदी वोटिंग हुई है। किन्नौर में सबसे कम लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जहां कि 62 प्रतिशत मतदान हुआ।

Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022 : बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। 55 लाख से ज्यादा मतदाताओं में से 66 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किए। अब मतगणना 8 दिसंबर को होगी। उसी दिन गुजरात का परिणाम भी आएगा। 

Tags:    

Similar News