Himachal Pradesh Election Results 2022 : हिमाचल में किस करवट बैठेगा ऊंट कहना मुश्किल, भाजपा-कांग्रेस के बीच रोमांचक मुकाबाल

Himachal Pradesh Election 2022 Results : हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सबको इंतजार है कि इस परंपरा बरकरार रहेगी या भाजपा उसे तोड़ने कामयाब होगी।;

Update: 2022-12-08 02:31 GMT
Himachal Pradesh Election Results 2022 : हिमाचल में वोट काउंटिंग शुरू, थोड़ी देर में देखें ताजा रुझान

Himachal Pradesh Election Results 2022 : हिमाचल में वोट काउंटिंग शुरू, थोड़ी देर में देखें ताजा रुझान

  • whatsapp icon

Himachal Pradesh Election 2022 Results :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का नतीजा रोमांचक मोड़ पर है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। अभी तक के रुझानों में कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस आगे। बार-बार मामला टाई पर आकर अटक रहा है। यहां ऊंट किस करवट बैठेगा ये कहना बहुत मुश्किल है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती एक घंटे के रुझान सामने आ गए हैं। यहां अब तक बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

ताजा आंकड़ों के अनुसार बीजेपी सीट 32, कांग्रेस सीट 34, अन्य दो आगे हैं।। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 सीट है और बहुत के लिए 35 का आंकड़ा चाहिये। ताजा अपडेट के मुताबिक कांग्रेस 33 सीटों पर तो भाजपा 33 सीटों पर आगे है। यानि दोनों के बीच टाई की स्थिति है।

भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्करहिमाचल विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। हर पांच साल में सरकार बदलने वाली इस राज्य में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। दोनों ही पार्टियों ने कैंपेन में पूरा दम-खम लगा दिया था



हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। इस बार सियासी मैदान में बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी पूरा जोर लगाया है। हिमाचल के 412 प्रत्याशियों में से 55 फीसदी करोड़पति हैं। 10 हजार सुरक्षाकर्मियों, निर्वाचन अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों की पैनी निगरानी रहेगी।

कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार, CM पर फैसला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने संकेत दिया है कि अगर पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो होली लॉज - परिवार का पैतृक घर - मुख्यमंत्री पद के लिए इच्छुक है। वीरभद्र सिंह का पिछले साल निधन हो गया था। उनके विधायक पुत्र विक्रमादित्य ने 12 नवंबर को शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ा था।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 35 सीटों की जरूरत होती है। इस चुनाव में 412 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी थी। इससे पहले साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 45 सीटें जीतकर सरकार बनाई। जयराम ठाकुर ने 26 दिसंबर 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

Tags:    

Similar News