हिमाचल में बदलाव की परंपरा रहेगी बरकरार, कांग्रेस ने पलट दी बाजी, बनाएगी सरकार!

Himachal Pradesh Exit Poll 2022 : इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का सर्वे ऐसा है जिसने हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया है।

Update: 2022-12-06 11:02 GMT

BJP Mission 2024: वोट प्रतिशत में घटे मार्जिन के साथ 2024 से पहले BJP का टेस्ट लेंगे इन 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव

Himachal Pradesh Exit Poll 2022 : हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें गुरुवार 8 दिसंबर को आएंगे। इस बीच एग्जिट पोल में चौंकाने वाले सियासी खुलासे हुए हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट की माने तो हिमाचल में हर पांच साल पर सियासी बदलाव की परंपरा इस बार भी बरकरार रहेगी। इस बात का दावा एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में किया गया है। अगर ऐसा हुआ तो इसे चौंकाने वाला परिणाम माना जाएगा।

ऐसा इसलिए कि अभी तक यही कहा जाता है रहा है कि इस बार भी हिमाचल प्रदेश में पहले की तरह भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन एक एग्जिट पोल के रुझानों में बताया गया है ​कि वहां पर कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल में कांग्रेस का पलड़ा भारी बताया जा रहा हैं यहां आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुलने का अनुमान जताया गया है।

आज तक एक्सिस माय इंडिय के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 24 से 34 सीटें मिलती दिख रही हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी की हालात यहां बेहद खराब बताई जा रही है। आप का हिमाचल में खाता खुलता नहीं दिख रहा है। अन्य को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वेक्षण के मुताबिक कांगड़ा और शिमला में, कांग्रेस को क्रमश: 15 और 11 सीटों पर आगे बढ़ने की उम्मीद है, जबकि भाजपा को मंडी में 13 सीटों पर आगे बढ़ने की उम्मीद है।

अभी तक जितने भी एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं उसमें केवल इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वेक्षण में ही कांग्रेस की सरकार का अनुमान जता रहा है। यहां पर आपको यह बता दें कि हिमाचल में सरकार बनाने के लिए कुल 68 सीटों में से 35 सीटों की जरूरत होती है।

आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को हिमाचल में 42 प्रतिशत, कांग्रेस को 44 प्रतिशत और आप को 2 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है। साल 2017 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कुल 68 सीटों में से 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भाजपा बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे निकल गई थी। वहीं, कांग्रेस को 21 सीटों पर और माकपा को एक सीट पर जीत मिली थी। इसके अलावा दो निर्दलीय कैंडिडेट ने भी जीत हासिल की थी। यहां कांग्रेस की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा लोगों ने काफी पसंद किया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवंबर को वोट डाले गए थे। यहां की 68 विधानसभा सीटों पर 76 फीसदी वोटिंग हुई थी। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 35 विधायकों की जरूरत पड़ेगी।

Himachal Pradesh Exit Poll 2022 : ये हैं अलग-अलग सर्वेक्षणों के रुझान

1. एबीपी सी वोटर : एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 33 से 41, कांग्रेस को 24 से 32 और आम आदमी पार्टी को शून्य सीटें मिलती दिख रही हैं।

2. इंडिया टीवी-मैटराइज : इंडिया टीवी-मैटराइज एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 35 से 40 सीटें, कांग्रेस को 26 से 31 और आम आदमी पार्टी को शुन्य सीटें मिलेंगी।

3. न्यूज 24 टुडे चाणक्य : न्यूज 24 टुडे चाणक्य एग्जिट पोल में हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी को बराबार 33-33 सीटें मिल रही हैं जबकि आप को यहां भी जीरो सीट मिल रही हैं।

4. न्यूज एक्स-जन की बात : न्यूज एक्स-जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 32 से 40, कांग्रेस को 27 से 34 और आम आदमी पार्टी को जीरो सीटें मिल रही हैं।

5. रिपब्लिक टीवी-पी मार्क : रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के एग्जिट पोल में बीजेपी को 34 से 39, कांग्रेस को 28 से 33 और आप को शून्य से एक सीट मिलती दिख रही हैं।

6. टाइम्स नाउ इटीजी : टाइम्स नाउ इटीजी सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक एग्जिट पोल में भाजपा को 34 से 42, कांग्रेस को 24 से 32 और आप को शुन्य सीटें मिलने का अनुमान है।

Tags:    

Similar News