Himachal Election Results 2022 : रिवाज बदलने और परंपरा तोड़ने के सपने को BJP के इन मंत्रियों ने तोड़ा

Himachal Election Results 2022 : भाजपा के 6 मंत्रियों की हार के बाद और ताजा रुझानों से साफ है कि कांग्रेस अब हिमाचल में सरकार बनाने जा रही है।

Update: 2022-12-08 08:51 GMT

Himachal Election Results 2022 : इन मंत्रियों ने BJP को रिवाज बदलने और परंपरा को तोड़ने के सपने को तोड़ा

Himachal Election Results 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच हार—जीत के फैसले में काफी अंतर ने साफ है कि हिमाचल में ​पहले वाला रिवाज इस बार भी जारी रहेगा और कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस की इस राह को भाजपा के 6 मं​त्रियों की हार ने आसान कर दिया। ऐसा इसलिए कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों से उम्मीद की जाती है कि कम से कम वह तो अपनी सीट निकाल ही लेंगे, लेकिन हिमाचल में ऐसा नहीं हुआ। भाजपा के 6 मंत्री हार गए। इस हार से कांग्रेस सामान्य बहुमत से काफी आगे निकल गई है।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश ( Himachal Assembly Election Results 2022 : ) पर पांच साल राज किया लेकिन जब फाइनल टेस्ट यानी चुनाव की बारी आई तो उसके 6 मंत्री ऐसे हैं, जो अपनी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों से पीछे चल रहे हैं।

ये मंत्री चल रहे हैं पीछे

1. हिमाचल प्रदेश के टेक्निकल एजुकेशन मंत्री राम लाल मकरंद लाहौल-स्पीति से चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव में दोपहर एक बजे तक उन्हें सिर्फ 8058 वोट मिले, जबकि उनके सामने कांग्रेस से लड़ रहे रवि ठाकुर 9734 वोट के साथ लीड कर रहे हैं।

2. हिमाचल प्रदेश के एजुकेशन मिनिस्टर गोविंद सिंह ठाकुर भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। गोविंद, मनाली सीट से मैदान में हैं। गोविंद को 1 बजे तक की काउंटिंग में 20798, जबकि कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 18883 वोट मिले थे।

3. हिमाचल प्रदेश में हेल्थ मिनिस्टर के रूप में सेवा देने वाली राजीव सैजल पीछे चल रहे हैं. राजीव कसौली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें सिर्फ 13656 वोट, जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के उम्मीदवार को उनसे ज्यादा वोट मिले हैं।

4. हिमाचल की सामाजिक न्याय मंत्री सरवीन चौधरी पीछे हैं। उनके सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार काफी आगे हैं। सरवीन चौधरी, शाहपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं जिन्हें दोपहर एक बजे तक 23931 और कांग्रेस के केवल सिंह को 35862 वोट मिले थे।

5. ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री के तौर पर हिमाचल में सेवाएं देने वाले मंत्री वीरेन्द्र कंवर अपने प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे हैं। कुटलेहड़ सीट से वीरेन्द्र कंवर को 24402 जबकि कांग्रेस उम्मीदवार दविंदर कुमार को 30668 वोट मिले हैं।

6. फूड, सिविल-सप्लाई और कन्ज्यूमर अफेयर मंत्री राजिंदर गर्ग भी अपनी सीट से पीछे हैं. घुमारवीं सीट से चुनाव लड़ने वाले राजिंदर गर्ग को दोपहर एक बजे तक की काउंटिंग में 20157, जबकि कांग्रेस के राजेश धर्मानी को 24003 वोट मिले थे।

भाजपा की रणनीति के सामने कांग्रेस के मुद्दे ज्यादा कारगर

भाजपा की आक्रामक रणनीति की तुलना में कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम, बेरोजगारी, महंगाई, किसान असंतोष आदि चुनावी मुद्दों को हिमाचल के लोगों ने पसंद किया। यही वजह है कि ​हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नीतियां चुनावी जीत के लिहाज से ज्यादा कारगर साबित हुईं। कांग्रेस के उलट भाजपा ने समान आचार संहिता, राम मंदिर, अनुच्छेद 370, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को भुनाने की कोशिश की जिसमें उसे नाकामी मिली।

Himachal Election Results 2022 : बता दें कि हिमाचल में ताजा रुझान यह है कि कांग्रेस 40 सीटों पर, जबकि बीजेपी 25 सीटों और तीन पर अन्य उम्मीदवार आगे है। कांग्रेस के लिए यह राहत देने वाली खबर है। गुजरात और दिल्ली में करारी शिकस्त के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत ने पार्टी की जीत आने वाले दिनों में सियासी आक्सीजन का काम करेगी। 

Tags:    

Similar News