Kanpur News: होली का रंग उतारने नहर में उतरे 9 डूबे, 5 की मिली लाश तो घरों में पसरा मातम

पंकज कार में बैठा रहा बाकी दो दोस्त नहाने चले गये। थोड़ी ही देर में गहराई में जाकर डूबने लगे तो पंकज ने शोर मचाया। लोगों की मदद से कौशलेंद्र को तो बचा लिया गया लेकिन शैलेंद्र नदी में बह गया...;

Update: 2022-03-20 03:16 GMT
kanpur news

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

  • whatsapp icon

Kanpur News: कानपुर में जमकर होली खेली गई। होली (Holi) खेलने के बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नहर में रंग उतारने के लिए उतरे नौ लोग डूब गये। इस हादसे में पांच की मौत हो गई। बाकी चार की तलाश गोताखोर टीम कर रही है। हादसे की जानकारी परिवार को मिलते ही घरों में कोहराम मच गया। 

दक्षिण के गुजैनी एफ-ब्लॉक (F-Block Gujaini) में रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा देवेंद्र सिंह का पुत्र 38 वर्षीय शैलेंद्र प्रताप सिंह अपने दो दोस्तों कौशलेंद्र व पंकज के साथ मर्दनपुर नहर में होली का रंग उतारने गया था। पंकज कार में बैठा रहा बाकी दो दोस्त नहाने चले गये। थोड़ी ही देर में गहराई में जाकर डूबने लगे तो पंकज ने शोर मचाया। लोगों की मदद से कौशलेंद्र को तो बचा लिया गया लेकिन शैलेंद्र नदी में बह गया। 

Full View

पनकी रतनपुर (Panki Ratanpur) निवासी रविशंकर का 17 वर्षीय बेटा ओम सिंह अपने दोस्त नीयत मिश्रा के साथ अर्मापुर नहर में नहाने गया था। दोनो नहर में डूब गये। पुलिस को सूचना मिली तो गोताखोरों की मदद से ओम का शव निकाला गया। वहीं, नीयत का काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। ओम कक्षा 11 का छात्र था। 

वहीं सरसौल (Sarsaul) में रतीराम रैदास का बेटा 25 वर्षीय श्याम सुंदर, सीताराम रैदास का 26 वर्षीय पुत्र दिनेश, जयकरन रैदास की बेटी 11 वर्षीय साक्षी गांव की ही कुमकुम, अरविंद और शिवा गांव के पास स्थित गंगा तट पर नहाने गये थे। पैर फिसलने से एक युवक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक-एक कर सभी गहराई में चले गये, और डूबने लगे। कुमकुम का शोर सुन गंगा की रेती में खेती करने वाले दौड़े।

लोगों ने कुमकुम शिवा व अरविंद को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा। लेकिन देर शाम तक दिनेश, साक्षी व श्यामसुंदर का कोई पता नहीं चल सका। नौबस्ता के यशोदा नगर (Yashoda Nagar) निवासी 31 वर्षीय सुमित तिवारी अपने दो दोस्तों अर्जुन व विश्वास के साथ बिठूर (Bithoor) में गंगा नहाने गया था। यहां सुमित नदी में बह गया।     

Tags:    

Similar News