Karnataka News: वहसी बेटे ने कोख के रिश्ते को किया शर्मसार, कमरे में सो रही मां के साथ की दरिंदगी

Karnataka News: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में युवक ने 58 वर्षीय मां के साथ दरिंदगी की। गंभीर अवस्था में महिला को पुत्तूर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Update: 2022-01-15 12:33 GMT

बच्चे की चाह में महिला पुजारी के पास पहुंची(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Karnataka News: कर्नाटक (Karnataka News) के दक्षिण कन्नड़ जिले में हैवानियत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वहसी बेटे ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते का शर्मसार कर दिया। देर रात अपने कमरे में सो रही मां के साथ शादीशुदा बेटे ने रेप किया (Son Raped his Mother) और फिर जान से मार देने की धमकी भी दी। गंभीर रूप से घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दुष्कर्मी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बिमार मां को बनाया हवस का शिकार

दिल दहला देने वाली यह घटना पुत्तूर तालुक के केदमबाड़ी गांव की है। एक बेटे ने अपनी ही मां का रेप (Mother Raped by son) किया। पुलिस ने बताया कि युवक की 58 वर्षीय मां बीमार थीं। युवक ने उनके साथ दरिंदगी की। गंभीर अवस्था में महिला को पुत्तूर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सो रही मां के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 362 (2) (एन) और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मां और आरोपी एक ही घर में रहते थे। घटना 12 जनवरी की है। आरोपी अपने कमरे में सोने गया। इसके बाद तड़के 3 बजे वह उठा और अपनी मां के कमरे में जाकर उनका रेप किया। मां ने जब बेटे की करतूत का विरोध किया तो आरोपी ने कपड़े ठूंस कर उसका मुंह दबा दिया।

सुबह उठकर फिर से की दरिंदगी

मां के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अँजाम देने के बाद उसने मां को धमकी भी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। अगली सुबह उठकर आरोपी ने मां के साथ फिर से रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है। पति से झगड़े के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। वह मायके में अपने माता-पिता के घर में ही रहती है। घर पर आरोपी और उसकी बुजुर्ग मां रहते थे। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है औऱ उसससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News