Lohardaga News : झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी के मेले में हिंसा और पथराव, इलाके में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाओं पर रोक

Lohardaga News : प्रशासन की ओर से एहतियान घटनास्थल के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है,अगले आदेश तक यहां सभा या जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है...

Update: 2022-04-11 07:27 GMT

Lohardaga News : झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी के मेले में हिंसा और पथराव, इलाके में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाओं पर रोक

Lohardaga News : झारखंड के लोहरदगा (Lohardaga) के हिरही में रामनवमी (Ramnavami) पर लगने वाले मेले में रविवार को हुई हिंसा (Violence) और आगजनी के बाद अब गांव में बारी संख्या में बल तैनात कर दिया गया है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। लोहरदगा के डीसी और एसपी खुद गांव में मौजूद हैं और स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इलाके में धारा 144 लागू की गई है, साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है ताकि असामाजिक तत्व आम लोगों को तक गलत जानकारी न फैला पाएं।

रविवार 10 अप्रैल को रामनवमी मेले में उपद्रवी तत्वों ने दस बाइक और एक पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया। दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ था। इस हिंसा में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनमें मनोहर सिंह साहू, भोला सिंह, रमजान, सादुल व अयूब अंसारी समेत छह की स्थिति गभीर बतायी जा रही है। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। अन्य का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल हिरही-हेंदलासो-कुजरा गांव की सीमा पर स्थित है।


वहीं प्रशासन की ओर से एहतियान घटनास्थल के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। अगले आदेश तक यहां सभा या जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जिले में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई है। घटना स्थल पर भारी संख्य में पुलिस बल तैनात किया गया है।

खबरों के मुताबिक रामनवमी शोभायात्रा निकाली जा रही थी। तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव करना शुरु कर दिया। उसके बाद फिर मेले में पहुंचकर दस बाइक और एक पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव किया गया। वहीं घटना के बाद एसपी और डीसी खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं। उपद्रवी तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है ताकि वे किसी प्रकार से लोगों को उकसा न सकें।

Tags:    

Similar News