Alirajpur Crime News: जेल में बंद पति से मिलने गई महिला से जेल प्रहरियों ने किया दुष्कर्म, पति को सुनाई आपबीती

Alirajpur Crime News: पीड़ित महिला और उसका पति फर्जी शादियां कराने के जुर्म में अलीराजपुर जेल में पांच साल की सजा काट रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान महिला पैरोल पर बाहर आई थी। वह अपने पति से मिलने जेल आई थी, जब यह घटना हुई...

Update: 2022-01-06 13:17 GMT

मैरिटल रेप की पीड़िता ने सुनाई दर्दभरी कहानी

Alirajpur Crime News: मध्यप्रदेश के अलीराजपुर (Alirajpur Jail Rape Incident) में पति से जेल में मिलने गई महिला के साथ जेल प्रहरियों द्वारा दुष्कर्म का शर्मसार कर दने वाली घटना सामने आई है। महिला स्वयं भी अलिराजपुर जेल की कैदी है। फिलहाल वह पैरोल पर बाहर है। महिला कैदी के अनुसार, जब वह पैरोल पर बाहर थी और अपने पति से मिलने जेल आई थी उस दौरान जेल के दोनों प्रहरियों ने उसके साथ सरकारी आवास पर दरिंगदी की थी। अब इस मामले में दोनों प्रहरियों (Accused Jail Guards Arrested) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कथित घटना अगस्त 2021 में हुई थी। वहीं, पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि जेल प्रहरी वीरेंद्र यादव और अनिल त्रिवेदी को प्रारंभिक जांच के बाद भारतीय दंड संहिताकी संबंधित धाराओं और SC/ ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मेडिकल रिपोर्ट के बहाने आवास पर किया रेप

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिला स्थित इमलीपुरा के मूल निवासी दोनों पति-पत्नी फर्जी शादियां कराने के जुर्म में अलीराजपुर जेल में पांच साल की सजा काट रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान महिला 2 महीनों के लिए पैरोल पर बाहर आई थी। अगस्त महीने में पैरोल (Parole) के समय में ही वह अपने पति से मिलने जेल आई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति से मुलाकात के बाद जब वह वापस घर लौट रही थी तो इसी दौरान जेल प्रहरी अनिल त्रिवेदी से मुलाकात हुई। वह महिला को मेडिकल रिपोर्ट देने के बहाने अपने जेल लाइन स्थित सरकारी आवास में ले गया। आवास पर पहले से ही वीरेंद्र यादव नाम का दूसरा जेल प्रहरी भी मौजूद था। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। महिला कैदी का आरोप है कि दोनों प्रहरियों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

जेल लौटने पर पति को सुनाई आपबीती

दुष्कर्म की घटना के बाद महिला खामोश रही और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। पैरोल खत्म होने के बाद उसे सजा पूरी करने के लिए बड़वानी जेल (Badwani Jail) भेज दिया गया। इसके बाद महिला की मांग पर उसे अलीराजपुर जेल (Alirajpur Jail) में शिफ्ट कर दिया गया। 26 दिसंबर को महिला ने अपने पति से मुलाकात कर सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद 29 दिसंबर को जब पीड़ित महिला कैदी का भाई उससे मिलने जेल गया तो महिला के पति ने अपने साले को पूरी बात बताई। जिसके बाद महिला के भाई ने दोनों प्रहरियों के खिलाफ महिला थाने में रेप की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़ित महिला कैदी का बयान दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दोनों जेल प्रहरियों अनिल और वीरेंद्र को कोर्ट में पेश कर 31 दिसंबर को जोबट उप जेल भेज दिया गया।
Tags:    

Similar News