Madhya Pradesh Crime: जिस प्रेमी के लिए पत्नी ने पति और दो बच्चे को छोड़ा उसी ने बना लिया बंधक

Madhya Pradesh Crime: युवक ने महिला से फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। शख्स ने उसे कैद कर रखा था और उसे घर से बाहर नहीं निकलने देता था...

Update: 2021-11-08 01:34 GMT

Gujarat News : शादी के आठ साल बाद सामने आया पति का खौफनाक सच, महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

Madhya Pradesh Crime: सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन के साथ इससे जुड़े अपराध में भी इज़ाफ हुआ है। अपराध का एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) से सामने आया जहां फेसबुक (Facebook)के जरिए महिला को प्यार हुआ और फिर वह धोखाधड़ी का शिकार होगई। बताया जा रहा है कि महिला ने सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चलते अपने पति और बच्चों तक को छोड़ दिया था लेकिन प्रेमी ने उसे अपनेे घर में बंधक बना लिया।

मामला मध्य प्रदेश के खरगोन स्थित जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया चौकी क्षेत्र के ग्राम बडगांव की 26 वर्षीय विवाहित महिला के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। महिला दो बच्चों की मां है। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को पड़ताल में पता चला कि महिला ने करीब दो माह पहले फेसबुक पर उज्जैन जिले(Ujjain) के सांवेर क्षेत्र के एक युवक से दोस्ती की। दोनों में बातचीत के बाद प्यार हुआ और फिर साथ महिला ने प्रेमी युवक लिए अपने पति और दो बच्चों को छोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, महिला 24 अक्टूबर से लापता थी।

चौकी प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया पुलिस को खबर मिली कि उक्त महिला उज्जैन स्थित सांवेर के ग्राम गवला में है। महिला को लेने जब टीम मौके पर पहुंची तो यहां सुभाष उर्फ अर्जुन (32) पिता रमेश मुनिया ने महिला को बंधक बना रखा था। आरोपी सुभाष खुद शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

सुभाष ने महिला से फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था। जानकारी के अनुसार, शख्स ने उसे बंधक बना कर रखा था और उसे घर से बाहर भी नहीं निकलने देता था। पुलिस ने महिला को सुभाष के कब्जे से मुक्त कराया, जिसके बाद महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक सुभाष और उसके भाई लखन को गिरफ्तार किया है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि बड़गांव निवासी विवाहिता करवा चौथ के एक दिन पहले 23 अक्टूबर की रात को कथित प्रेमी सुभाष के साथ भाग गई थी। आरोपित सुभाष अपने भाई लखन के साथ बाइक पर महिला को लेने के लिए बड़गांव आया था। पुलिस ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से दोस्ती और फिर प्यार के बाद सुभाष ने महिला को घर से भागने को उकसाया। सुभाष पहले आ कर महिला का घर देख गया था। दूसरी बार में वह महिला को अपने साथ ले गया। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News