MCD Election 2022- एमसीडी चुनावों के रूझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत, भाजपा दे रही कड़ी टक्कर

MCD Election 2022- एमसीडी चुनाव 2022 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। चुनाव परिणाम के शुरुआती रूझानों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस वक्त रूझानों में 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी 123 सीटों पर आगे चल रही है।

Update: 2022-12-07 04:55 GMT

MCD Election 2022- एमसीडी चुनाव 2022 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। चुनाव परिणाम के शुरुआती रूझानों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस वक्त रूझानों में 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी 123 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 115 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को सिर्फ 07 सीटों पर अभी तक बढ़त मिली है। निर्दलीय उम्मीदवार सिर्फ 05 सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के चलते कांग्रेस किंग मेकर बन सकती है।

एमसीडी के चुनावों में आम आदमी पार्टी को रूझानों में करीब 45 फीसदी वोट मिला है। जबकि भाजपा को करीब 35 फीसदी वोट मिले हैं। दोनों पार्टियों के वोट शेयर में 10 फीसदी का अंतर है। दूसरी तरफ चुनावों में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है।

वहीं, चुनाव आयोग के आंकड़ों में आम आदमी पार्टी को पहली बार बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 110 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी 114 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 09 सीटों पर आगे चल रही है।

आंकडों के मुताबिक गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को बढ़त बनती दिखाई दी है। वहां पर भाजपा 32 सीटों में से 19 पर आगे चल रही है। इसके अलावा भाजपा नेता हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा के क्षेत्र में भाजपा आगे चल रही है। सांसद मीनाक्षी लेखी के लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बराबर की टक्कर है।

2017 में भाजपा जीती थी 181 सीटें

2017 में हुए एमसीडी चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत मिला था। तीनों एमसीडी में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। तब भाजपा को 181 सीटें, आम आदमी पार्टी को 48 सीटें, कांग्रेस को 30 और अन्य को 11 सीटें मिलीं थीं।

Tags:    

Similar News