Aryan Khan Drug Case : जेल में ही कटेगी आर्यन खान की एक और रात, जानें क्यों नहीं हो सकी रिहाई

Aryan Khan Drug Case : बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने और एनडीपीएस कोर्ट में प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद आर्यन खान को एक और रात जेल में ही काटनी पड़ेगी।

Update: 2021-10-29 13:12 GMT

(मुंबई क्रूज ड्रग केस में बेल मिलने के बावजूद आज की रात आर्यन खान को जेल में काटनी होगी)

Aryan Khan Drug Case : बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay Highcourt) से जमानत मिलने और एनडीपीएस कोर्ट (NDPS Court) में प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद आर्यन खान को एक और रात जेल में ही काटनी पड़ेगी।

गुरुवार, 28 अक्टूबर को जमानत मिलने (Aryan Khan Bail) और शुक्रवार, 29 अक्टूबर को प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी आज आर्यन खान (Aryan Khan Drug Case) जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। बता दें कि ऑर्थर रोड जेल में निर्धारित समय तक कोर्ट का आदेश नहीं पहुंचने की वजह से आर्यन खान की रिहाई नहीं हो पाई है। 

इससे पहले मुंबई क्रूज ड्रग केस (Mumbai Cruise Drug Case) मामले में इसी माह गिरफ्तार किए गए आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके वकीलों ने जमानतदार जूही चावला (Juhi Chawla) के साथ एनडीपीएस कोर्ट में औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद विशेष अदालत ने रिहाई के दस्तावेज जारी किए। इसे शाम 5:30 तक जेल अधीक्षक के सामने पेश करना था।  

बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान को एक लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही एक या दो जमानत राशि जमा करने पर छोड़ने का आदेश दिया। जस्टिस एन डब्ल्यू सांम्ब्रे ने शुक्रवार को फैसले के पांच पन्नों के प्रभावी अंश की प्रति पर हस्ताक्षर किए।

कोर्ट ने यह भी कहा कि आर्यन विशेष अदालत की मंजूरी के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं और हर शुक्रवार को उन्हें एनसीबी दफ्तर में हाजिरी देनी होगी।

मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा है कि आज आदेश की कॉपी हमें मिल गई है। उम्मीद है कि आर्यन खान आज जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जेल से बाहर निकलने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया जारी है।

ड्रग्स केस मामले में आर्यन खान समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जमानत पर रिहाई के साथ आर्यन को कई शर्तें भी माननी होंगी। इन शर्तों में देश से बाहर न जाना भी शामिल है। अगर वो बाहर जाएंगे तो उन्हें इसकी पहले अदालत से इजाजत लेनी होगी।

वहीं, आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद से मन्नत के बाहर दिवाली जैसा माहौल बन गया था। सुपरस्टार के फैन्स को जैसे ही आर्यन की जमानत मिलने की जानकारी हुई थी, तुरंत ही बड़ी संख्या में वे मन्नत के बाहर पहुंच गए थे। आज भी उनके समर्थक पोस्टर्स, पटाखे आदि के जरिए से अपनी खुशियां जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि दो अक्टूबर, 2021 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर छापेमारी की थी। रेव पार्टी पर पड़ी रेड में आर्यन खान समेत कई अन्य लोगों को पकड़ा गया था। इसके बाद सबको गिरफ्तार किया गया था।

Tags:    

Similar News