UP Election 2022: सपा नेता आईपी सिंह ने बीजेपी को तोहफे में दिया ताला, कहा- 'लहर नहीं, आंधी चल रही है'

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी से इस तरह निकलना भाजपा के लिए बड़ा झटका है। इसी को लेकर सपा नेता आईपी सिंह ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस बार लहर नहीं, सपा की आंधी चल रही है...

Update: 2022-01-11 16:29 GMT

सपा नेता आईपी सिंह ने बीजेपी को भेजा ताला


UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश की राजनीति में मंगलवार 11 जनवरी का दिन उथल पुथल से भरा रहा। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गए। चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से भाजपा को गहरा सदमा लगा है। साल 2017 विधानसभा चुनावों से पहले मौर्य बसपा (Bahujan Samaj Party) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। मगर, 5 सालों के बाद ही उनका पार्टी से मोह भंग हो गया। वहीं, दूसरी तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी शामिल होने के बाद भाजपा पर हमले का दौर जारी है। मौर्य के इस्तीफे के बाद सपा नेता आईपी सिंह (IP Singh) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को ताला भेजकर तंज कसा है। सपा नेता ने 10 मार्च के बाद भाजपा मुख्यालय में ताला लगाने की नसीहत दी है।

सपा नेता ने भाजपा के दी नसीहत

स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya Resignation from BJP) के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट किया और भाजपा पर निशाना साधा। आईपी सिंह ने कहा, 'ओमप्रकाश राजभर, जयंत चौधरी, राजमाता कृष्णा पटेल,संजय चौहान और अब स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के साथ हैं। मैंने भाजपा मुख्यालय पर स्वतंत्र देव सिंह को एक ताला तोहफे के रूप में भेज दिया है, 10 मार्च के बाद लगा घर लौट जाइएगा। लहर नहीं, अब सपा की आंधी चल रही है।'

बता दें कि भाजपा के मंत्री और विधायक एक-एक करके समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के खेमे में आ रहे हैं। चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी से इस तरह निकलना भाजपा के लिए बड़ा झटका है। इसी को लेकर सपा नेता आईपी सिंह ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस बार लहर नहीं, सपा की आंधी चल रही है। आईपी सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को चुनावी नतीजों के बाद मुख्यालय में ताला लगाकर घर लौटने की हिदायत दी है।

भाजपा में इस्तीफे की झड़ी

गौरतलब है कि योगी सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य (Cabinet Minister Swami Prasad Maurya) के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया। वहीं, सपा इसे अपनी एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है। राज्यपाल को इस्तीफे सौंपने के बाद मौर्य ने कहा, 'दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।'

मौर्य के इस्तीफे के बाद भाजपा के तीन अन्य विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया। बांदा के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बृजेश कुमार प्रजापति (Brijesh Kumar Prajapati), शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रोशन लाल वर्मा (Roshan Lal Verma) और कानपुर देहात से विधायक भगवती सागर  (Bhagwati Sagar)ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया। कहा जा रहा है कि ये सभी सपा में शामिल हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News