UP : कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से लखनऊ लाया जा रहा है बाहुबली मुख्तार अंसारी, आज इस मामले में है पेशी

बाहुबली मुख्तार अंसारी ( Bahubali Mukhtar Ansari ) की आज लखनऊ कोर्ट में पेशी होनी है। लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथियाने और उस पर अवैध निर्माण कराने का आरोप है।

Update: 2022-03-28 04:07 GMT

बाहुबली मुख्तार अंसारी।

लखनऊ। एक बार फिर बाहुबली मुख्तार अंसारी ( Bahubali Mukhtar Ansari ) को एंबुलेंस और वज्र वाहन में सख्त सुरक्षा ( Tight Security ) के बीच उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) की बांदा जेल ( Banda jail ) से पेशी के लिए लखनऊ लाया जा रहा है। मुख्तार के लिए एंबुलेंस में विशेष तौर पर एक फार्मासिस्ट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी बैठे हैं। मुख्तार को फतेहपुर और रायबरेली के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी ( Bahubali Mukhtar Ansari ) की आज लखनऊ कोर्ट में पेशी होनी है। मुख्तार पर लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथियाने और उस पर अवैध निर्माण कराने का आरोप है। इस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ उनके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी पर भी केस दर्ज किया गया था।

सोमवार सुबह बांदा जेल से मुख्तार अंसारी को लेकर एंबुलेंस लखनऊ के लिए निकली रवाना हुई। एंबुलेंस के साथ एक व्रज-वाहन है, जिसमें पुलिसकर्मी हैं। इसके अलावा हर जिले की पुलिस एंबुलेंस को सुरक्षा देगी। अभी-अभी मुख्तार को लखनऊ ला रही एंबुलेंस बांदा से फतेहपुर जिले में पहुंच गई है। फतेहपुर पुलिस की सुरक्षा में आगे ले जाया जा रहा है।

क्या है मामला

दरअसल, बाहुबली मुख्तार अंसारी को जिस केस में आज लखनऊ की कोर्ट में पेश होना है, उसे 27 अगस्त 2020 को जियामऊ के लेखपाल सुरजन लाल ने हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई थी। मुख्तार अंसारी और उसके दोनों बेटों पर आईपीसी की धारा 120बी, 420, 467,468, 471 व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 3 में केस दर्ज हुआ था।

डालीबाग स्थित मुख्तार अंसारी के मकान को जांच के बाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे शत्रु संपत्ति हथियाने का मामला आया था। इस मामले में लेखपाल सुरजन लाल की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। मुख्तार अंसारी के वकील काजी शबिउर्रहमान ने कल जेल अधीक्षक बांदा को पत्र लिखकर कहा था कि बीमारी के चलते मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेश ना किया जाए।

1 साल पहले भी सुख्रियों में आया था मुख्तार

बता दें कि करीब एक साल पहले भी मुख्तार अंसारी ( Mukhtar Ansari ) का काफिला देश और दुनिया में सुर्खियों में आया था। जब पंजाब के रोपड़ जेल से निकलने के बाद करीब 900 किलोमीटर का सफर 16 घंटे में तय करते हुए मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच सात अप्रैल को उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के बांदा जेल ( Banda Jail ) पहुंचा दिया गया था। पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर तीन बार उसका रूट भी बदला गया था। एक साल पहले जिस तरह से वीआईपी सुरक्षा के बीच उसे रोपड़ से बांदा लाया गया था उसने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थी। लोग यही चर्चा करते हुए मिलते थे, देखे ये हे एक बाहुबली की रुतबा। पूरी सरकार उसकी सुरक्षा में जुटी है।

Tags:    

Similar News