Auraiya News : खेत में नग्न हालत में मिला नाबालिग लड़की का शव, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा 'बहन-बेटियों की सुरक्षा के नाम पर योगी सरकार हो गयी है अंधी, गूंगी—बहरी'

Auraiya News : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आज सोमवार एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक किशोरी का खेत में बिना कपड़ों के शव बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Update: 2022-10-03 15:11 GMT

Auraiya News : बीच खेत नग्न हालत में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या और पुलिस पर जबरन शव ले जाने का आरोप

Auraiya News : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सोमवार 3 अक्टूबर को एक जघन्य हत्याकांड सामने आया। यहां हुई एक सनसनीखेज वारदात में घर से शौच के लिए निकली किशोरी का खेत में बिना कपड़ों के शव बरामद किया गया। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया, मगर इस बीच पुलिस भी विवादों में आ गयी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जल्दी से लड़की का शव बैग में पैक किया और वहां से भागने लगी। इस तरह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस तेज तेज लाश लेकर जा रही है, और उसके पीछे भी लड़की का परिवार भाग रहा है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

कांग्रेस ने इस मामले में यूपी पुलिस और भाजपा शासन को कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल पर लिखा गया है, 'यूपी के औरैया में एक 17 साल की लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला। पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 'यूपी नंबर 1' है। लेकिन कोई 'जंगलराज' नहीं कहेगा…'

ग्रामीणों के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक लड़की की लाश को तुरंत बैग में पैक कर दिया था। हंगामे के डर से पुलिस शव को लेकर भागने लगी तो उसकी मां भी पीछे पीछे भागकर गयी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मृतक लड़की की मां पुलिस के पीछे दौड़ लगाकर जा रही है। घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर खड़े वाहन में मृतक लड़की का शव रखते ही पुलिस वहां से चली गयी, जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि पुलिस द्वारा शव को लेकर भागने की बात को SP चारु निगम ने नकारते हुए कहा कि "खेत में लड़की का शव मिला था, गाड़ी वहां से 500 मीटर दूर थी। ऐसे में पुलिसकर्मी शव को लेकर गाड़ी तक लाए थे।"

खेत पर जाने के बाद वापस नहीं लौटी किशोरी

घटना औरैया में दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां सोमवार सुबह एक किशोरी शौच के लिए खेतों में गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। तभी गांव वालों ने किशोरी का शव एक बाजरे के खेत में पड़ा देखा, लेकिन गांव वालों के होश तब उड़ गए जब उन्होंने देखा कि वह बिना कपड़ों के है। घटना के बाद गांव समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर शशिभूषण मिश्रा समेत फोर्स मौके पर पहुंच गया।

मौके पर पहुंची थी फोरेंसिक टीम

वहीं पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके की निरीक्षण किया। वहीं गांव वालों और किशोरी के परिवार वालों ने उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि किशोरी सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत पर जाने के लिए निकली थी। वहीं करीब 10 बजे उसका शव खेत में पड़ा मिला। वहीं औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि परिवार वालों ने किसी व्यक्ति विशेष पर शक नहीं जताया है। शव को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, बहन—बेटियों की सुरक्षा के नाम पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंधी, गूंगी व बहरी तीनों हो गयी है। आज फिर, औरैया में एक माँ चीख रही है, पर सरकार, हमेशा की तरह, उसकी चीख अनसुनी कर रही है। यूपी में जारी जंगलराज, रोज बेटियों की बलि ले रहा है मुख्यमंत्री मौन क्यों हैं?'

Video क़ो गलत तरीके से viral करने का आरोप

पुलिस अधीक्षक औरैया चारु निगम ने साथ ही कहा की पुलिस द्वारा खेत से ले जाई जा रही डेड बॉडी क़ो कुछ लोग जबरन ले जाने की बात कहकर video viral कर रहे हैं। यह बात बिल्कुल सरासर गलत है। खेत की दूरी 50 मीटर थी। पूरी जाँच के बाद किशोरी के शव क़ो उसके परिजनों की रजामंदी के बाद ले जाया गया था। जो लोग इसे गलत तरह से इसे शेयर कर रहे हैं, उन्हें भी चेतावनी दी गई है।

Tags:    

Similar News