Gyanvapi Mandir-Mosque Case : भाजपा सांसद मनोज तिवारी के बिगड़े बोल, AIMIM Chief Owaisi को बताया 'बदमाश'

Gyanvapi Mandir-Mosque Case : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ज्ञानवापी मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर एक सवाल के जवाब में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बदमाश करार दिया।

Update: 2022-05-27 07:45 GMT

Gyanvapi Mandir-Mosque Case : भाजपा सांसद मनोज तिवारी के बिगड़े बोल, AIMIM Chief Owaisi को बताया ‘बदमाश’

Gyanvapi Mandir-Mosque Case : बनारस स्थित ज्ञानवापी मस्जिद में श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा को लेकर जारी विवाद थमने की उम्मीद न के बराबर है। बनारस कोर्ट ( Varanasi Court ) में यह मसला विचाराधीन है। दूसरी तरफ इसे लेकर बयानबाजी थम नहीं रही है। अब ज्ञानवापी मंदिर-मस्जिद विवाद ( Gyanvapi mandir-mosque controversy ) को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) ने अपना आपा खोते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने ज्ञानवापी मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर एक सवाल के जवाब में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ( AIMIM Chief Asaduddin Owaisi ) को बदमाश ( rogue man ) बताया है।

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर कहा कि जहां सत्य सामने है, वहां हमे और आपको लड़ने की जरूरत नहीं है। कोर्ट में अपने आप सच साबित हो जाएगा। न्यायालय पर भरोसा रखिए। जब बात एआईएमआईएम असद्दुद्दीन ओवैसी ( AIMIM Chief Asaduddin Owaisi ) के बयानों पर आई तो मनोज तिवारी के बोल बिगड़ गए। उन्होंने हैदराबाद के सांसद ओवैसी को एक बदमाश आदमी करार दिया।

अदालत को जो भी फैसला होगा उसे मानना होगा

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्ज़िद में मिले शिवलिंग को लेकर न्यायालय में सुनवाई जारी है। न्यायालय दोनों पक्षों के सुनने के साथ ही स्टैंड ले रहा है। फिलहाल, इस मुद्दे पर मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि हमारे देश की एक परंपरा रही हैं। हम सत्य के लिए प्रमाण जानना चाहते हैं। जहां प्रमाण सामने है वहां किसी को लड़ने की जरूरत नहीं है। कोर्ट पर भरोसा रखिए। न्यायालय जो भी देगा फैसला उसको स्वीकार करना है।

बता दें कि असद्दुद्दीन अवैसी द्वारा मस्जिद की एक इंच भी जमीन नहीं दिये जाने के बयान पर मनोज तिवारी ने उन्हें आड़े हाथ लिया। भाजपा सांसद ने हैदराबाद के सांसद ओवैसी को एक बदमाश आदमी तक कह डाला। 

Tags:    

Similar News