यूपी पंचायत चुनाव में जनता का निर्दलियों पर भरोसा, BJP के मुकाबले SP को बढ़त तो कांग्रेस की सूखी टहनी

खुद को अजेय समझने वाली भारतीय जनता पार्टी की बिना जोड़-तोड़ जमीन दरकती दिख रही है। कुप्रबंधन और आमजन से दूरी बनाकर महज हवाबाजी करना भी इसकी बड़ी वजह हो सकती है जो जनता भाजपा से अब छिटकने लगी है...

Update: 2021-05-04 03:12 GMT

जनज्वार ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की गणित व आंकड़ों को समझने के लिए अहम माना जाता रहा है। खुद को अजेय समझने वाली भारतीय जनता पार्टी की बिना जोड़-तोड़ जमीन दरकती दिख रही है। कुप्रबंधन और आमजन से दूरी बनाकर महज हवाबाजी करना भी इसकी बड़ी वजह हो सकती है जो जनता भाजपा से अब छिटकने लगी है। क्योंकि पंचायत चुनाव के परिणाम इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। 

पंचायत चुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी से कड़ी टक्कर मिली है। सोमवार 3 मई की शाम तक चली 2357 जिला पंचायत सीटों की मतगणना में 699 भाजपा, 689 सीटों पर सपा ने बढ़त बनाई। 299 सीटों पर कब्जा बसपा का तथा महज 66 सीटों पर कांग्रेस इज्जत बचा सकी। इस सबके बीच इस बार सबसे अधिक कमाल की बात यह रही की निर्दलिय प्रत्याशियों पार्टी और सत्ता को खूब छकाया। निर्दलिय प्रत्याशियों की जीत का कारण पार्टियों से उठते भरोसे को बीच में लाकर भी समझा जा सकता है।

रिजल्ट में सबसे बुरी जो हालत रही वह कांग्रेस की। जनता कांग्रेस और उसकी पार्टी के नेताओं को सड़क पर देखना चाहते हैं, जिसमें कांग्रेस लगातार फेल हो रही है। तमाम जगहों पर जीते निर्दलीय प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यछ के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को किसानो की नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। जिसके चलते यहां की कई सीटों पर रालोद व सपा ने कब्जा जमाया है। 

कानपुर नगर में जिला पंचायत की 32 सीटों के चुनाव में 13 सपा, 8 भाजपा, बसपा समर्थित 5, तो 6 निर्दलियों ने बाजी मारी। यही हाल कानपुर देहात की 32 सीटों का भी रहा। जिसमें सपा को 8, बसपा को 7, भाजपा को तीन व अन्य पर निर्दलियों का कब्जा रहा। हरदोई की 71 सीटों में 13 पर भाजपा, 9 पर सपा, 7 बसपा तथा दो पर आप प्रत्याशी के अलावा निर्दलिय।  फरूखाबाद की 30 सीटों में 6 पर सपा, 2 पर भाजपा, बाकी अन्य सीटों पर निर्दलिय बढ़त बनाए रहे।

कन्नौज में 28 सीटों पर सपा की 1 सीट निकली है। भाजपा भी 1 तथा अन्य सीटों की गणना नहीं हो पाई है। इटावा की 24 सीटों के परिणाम घोषित हो गए। यहां 2 पर सपा, 1 पर प्रसपा, तो बाकी निर्दलिय बढ़त बनाए हुए हैं। बांदा की 30 सीटों में 9 पर बसपा, 7 पर भाजपा, सपा के 5, निर्दलिय 5 और 2 प्रत्याशी अपना दल के हैं। हमीरपुर की 17 सीटों पर भाजपा 5, सपा 5, बसपा 2, एक पर निषाद पार्टी तो बाकी पर निर्दलिय बढ़त में रहे।

महोबा की 14 सीटों के नतीजों में 6 पर निर्दलिय, 5 पर सपा और 3 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। जालौन की 25 सीटों पर बसपा को 7, भाजपा को 6, सपा को 4, कांग्रेस व जनता दल को 1-1 सहित 6 पर निर्दलियों को जीत मिली। चित्रकूट की 17 सीटों में बसपा के 2, सपा का 1, व 1 निर्दलिय। बाकी भाजपा, बसपा 55 सीटों पर तथा सपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। 

औरैयै की 23 सीटों में 22 के परिणाम घोषित हो गए। इसमें 9 पर सपा, 5 भाजपा, 4 बसपा और 4 निर्दलिय जीते। फतेहपुर की 46 सीटों पर अब तक सपा के 10, भाजपा 7, बसपा 4, सहित कांग्रेस के 3 प्रत्यासी जीते हैं। उन्नाव की 51 सीटों पर 30 के परिणाम सामने आ पाए। जिसमें सपा को 20, भाजपा को 8 सहित दो सीटें अन्य की हैं।   

नोट - कई जिलों की मतगणना अब भी जारी है, शेष परिणाम शीघ्र प्रकाशित किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News