Mainpuri By-election Result 2022 : मैनपुरी में नेता जी की प्रतिष्ठा दांव पर, 1996 से इस सीट पर सपा का दबदबा

Mainpuri Bypoll Result 2022 : मैनपुरी उपचुनाव में नेताजी की बड़ी बहू और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल मैदान लगातार आगे चल रही हैं।

Update: 2022-12-08 04:38 GMT

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव।

Mainpuri Bypoll Result 2022 : उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट उपचुनाव के लेकर सुबह से मतगणना जारी हैं। सुबह से ही नेताजी की बड़ी बहू डिंपल यादव ( Dimple Yadav ) लगातार भाजपा ( BJP ) प्रत्याशी से आगे चल रही हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक वह भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य ( Raghuraj Shakya ) से 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। शिवपाल यादव ( Shivpal yadav ) के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में डिंपल की लीड 15 हजार से ज्यादा वोटों की हो गई है। मैनपुरी सदर विधानसभा से वो एक हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।

करहल से डिंपल यादव 6 हजार वोट से आगे चल रही है। करहल सीट से ही डिंपल के पति और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव विधायक है। इसी तरह भोगांव और किशनी समेत सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में सपा प्रत्याशी को लीड मिली हुई है। इटावा के DM अवनीश राय ने कहा कि काउटिंग जारी है। एक राउंड पूरा भी कर लिया गया है। हर टेबल पर एजेंट हैं।

सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने किया जीत का दावा

सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने मतगणना के बीच दावा किया है कि डिंपल यादव मैनपुरी की पांचों विधानसभा सीट पर बढ़त के साथ जीतेंगी। इस बार भी इतिहास रचा जाएगा। मैनपुरी से डिंपल यादव ही सांसद बनेगी। रघुराज शाक्य के बयान पर उन्होंने कहा कि मैनपुरी में हमेशा इतिहास रचा जाता रहा है।

सपा की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी की मैनपुरी सीट पर सपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत को सपा ने अपनी साख का सवाल बना रखा है। इस सीट पर सपा का 1996 से दबदबा है। यही वह है कि सपा जहां हर हाल में मैनपुरी सीट को बचाना चाहती है। मैनपुरी नेताजी परिवार की सीट मानी जाती है।

सपा-भाजपा के बीच जबरदस्त घमासान

1996 के बाद यूपी की मैनपुरी संसदीय सीट पर पहली बार जबरदस्त राजनीतिक घमासान देखने को मिलस है। अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी में डिंपल यादव को चुनाव जिताने के लिए घर-घर वोट मांगते नजर आए। भाजपा के तीन दर्जन से अधिक सीनियर नेता पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके दोनों उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री व पार्टी के तमाम नेता शामिल हैं। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र मुलायम सिंह यादव के गढ़ के रूप में जाना जाता है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। डिंपल सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह की बहू हैं। बीएसपी और कांग्रेस के चुनाव मैदान से दूर होने के चलते मैनपुरी में सपा और भाजपा के बीच आमने-सामने की टक्कर हैं।

Tags:    

Similar News