Agra News: बंदरों की नसबंदी करेगा नगर निगम आगरा, ताजमहल से शुरूआत में इतने करोड़ की आएगी लागत

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए नगर निगम अलग तरह का प्लान तैयार कर रहा है। जिसकी शुरूआत ताजमहल से की जाएगी। नगर निगम अब बंदरों की नसबंदी करेगा, जिसके लिए वन विभाग से अनुमति भी ले ली गई है...

Update: 2022-11-07 10:37 GMT

Agra News: बंदरों की नसबंदी करेगा नगर निगम आगरा, ताजमहल से शुरूआत में इतने करोड़ की आएगी लागत

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए नगर निगम अलग तरह का प्लान तैयार कर रहा है। जिसकी शुरूआत ताजमहल से की जाएगी। नगर निगम अब बंदरों की नसबंदी करेगा, जिसके लिए वन विभाग से अनुमति भी ले ली गई है। प्लान के पहले चरण में 500 बंदरों की नसबंदी की जाएगी। 

नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि, ताजमहल में जल्द ही अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा, जिसके बाद उनकी नसबंदी की जाएगी। इसके लिए वन विभाग के साथ वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम से भी समन्वय बना लिया गया है। बता दें कि ताजमहल में बंदरों का आतंक काफी सालों से देखने को मिल रहा है। 

बंदरों का आतंक भारतीय पुरा सर्वेक्षण विभाग यानी एएसआई के लिए सिरदर्द बना हुआ है। एएसआई लगातार विभागों को लेकर बंदरों को ताजमहल से हटाने के लिए कह रहा है। ताजमहल में बंदर आए दिन पर्यटकों पर हमलावर होते हैं। लोगों को काटने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जिसका सीधा असर ताजमहल के पर्यटन पर पड़ रहा है।  

बीते छह महीनो में खूंखार हो चुके बंदर करीब एक दर्जन पर्यटकों को अपना शिकार बनाकर घायल कर चुके हैं। जिसके चलते ताजमहल भ्रमण पर आने वाले पर्यटक दहशत में रहते हैं। तमाम पर्यटकों को यह मालूम नहीं होता है कि बंदर खूंखार हैं तो वह उनके पास जाने की कोशिश करते हैं, और खुद ही खतरा मोल लेते हैं। 

इतने बंदरों को पकड़ने का टारगेट 

नगर निगम के पशु चिकित्सा अदिकारी ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर बंदरों की ताजमहल से पकड़ाई की जाएगी। उन्होने बताया कि 10 हजार बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दौर में 500 बंदरों को पकड़ा जाएगा। ताजमहल में बंदरों को रोकने के लिए एएसआई भी लगातार प्रयास कर रहा है। 

ताजमहल के आसपास लगी फेसिंग को भी सही कराने के लिए एएसआई ने अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी बंदरों को रोकने के लिए लगाई थी। लेकिन तब से अब तक बंदरों के आतंक से ताजमहल और उसके पर्यटकों को निजात नहीं मिल पाई है।

Tags:    

Similar News