Mulayam Singh Yadav Passed Away: नहीं रहे यूपी में राजनीति के कद्दावर नेताजी, अपने पीछे छोड़ गये कुछ किताबें, सम्मान और विवाद

Mulayam Singh Yadav Passed Away : कई दिनों की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी की राजनीति के कद्दावर नेताओं में शुमार नेताजी मुलायम सिंह यादव का आज देहांत हो गया। एक हफ्ते से ज्यादा समय तक वे मेदांता में जिंदगी और मौत से दो-दो हाथ करते रहे...

Update: 2022-10-10 05:16 GMT

Mulayam Singh Yadav Passed Away: नहीं रहे यूपी में राजनीति के कद्दावर नेताजी, अपने पीछे छोड़ गये कुछ किताबें, सम्मान और विवाद

Mulayam Singh Yadav: कई दिनों की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी की राजनीति के कद्दावर नेताओं में शुमार नेताजी मुलायम सिंह यादव का आज देहांत हो गया। एक हफ्ते से ज्यादा समय तक वे मेदांता में जिंदगी और मौत से दो-दो हाथ करते रहे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। पूरे देश और प्रदेश में उनके निधन से शोक का माहौल व्याप्त हो चुका है।

ये सम्मान थे उनके नाम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को 28 मई, 2012 को लंदन में 'अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ़ जूरिस्ट की जारी विज्ञप्ति में हाईकोर्ट ऑफ़ लंदन के सेवानिवृत न्यायाधीश सर गाविन लाइटमैन ने बताया कि श्री यादव का इस पुरस्कार के लिये चयन बार और पीठ की प्रगति में बेझिझक योगदान देना है। उन्होंने कहा कि श्री यादव का विधि एवं न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों में भाईचारा पैदा करने में सहयोग दुनियाभर में लाजवाब है।

Full View

बता दें कि, मुलायम सिंह यादव ने विधि क्षेत्र में ख़ासा योगदान दिया है। समाज में भाईचारे की भावना पैदाकर मुलायम सिंह यादव का लोगों को न्‍याय दिलाने में विशेष योगदान है। उन्होंने कई विधि विश्‍वविद्यालयों में भी महत्त्वपूर्ण योगदान किया है।

नेताजी पर पुस्तकें भी लिखी गईं

मुलायम सिंह पर कई पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं। इनमे पहला नाम "मुलायम सिंह यादव- चिन्तन और विचार" का है जिसे अशोक कुमार शर्मा ने सम्पादित किया था। इसके अतिरिक्त राम सिंह तथा अंशुमान यादव द्वारा लिखी गयी "मुलायम सिंह: ए पोलिटिकल बायोग्राफी" अब उनकी प्रमाणिक जीवनी है। लखनऊ की पत्रकार डॉ नूतन ठाकुर ने भी मुलायम सिंह के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक महत्व को रेखांकित करते हुए एक पुस्तक लिखने का कार्य किया है। 

विवादित बयान भी दिये

अपने एक भाषण के दौरान मुलायम सिंह ने बलात्कार की घटना पर कहा कि लड़के गलतियां करते हैं। 'लोक सभा 2009 के चुनाव अभियान में मुलायम सिंह ने कहा कि अंग्रेजी और कम्प्यूटर की शिक्षा समाप्त करने को कहा इससे बेरोजगारी फैलती है। 18 अगस्त 2015 को एक सभा में बलात्कार पर विवादित ब्यान दिया। मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में ई-रिक्शा के वितरण समारोह में (18 अगस्त 2015 ) बलात्कार पर विचार व्यक्त करने पर महोबा जिले की स्थानीय कोर्ट ने अदालत में उपस्थिति के लिए समन जारी किया था।

निलंबित आई पी एस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को धमकाने आरोप में सी जे एम सोमप्रभा मिश्रा ,लखनऊ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के विरुद्ध आई पी सी (IPC) की धारा 156(3) के अंतर्गत एफआईआर (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया।

Tags:    

Similar News