UP By Election Result Live: मुलायम के चहेतों ने डिंपल को दिया आशीर्वाद, अपने ही बूथ पर सपा से पीछे BJP प्रत्याशी

UP By Election Result Live: मैनपुरी लोकसभा उप-चुनाव- 2022 की मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलता दिख रहा है। डिंपल ने भाजपा के रघुराज शाक्य को पछाड़कर 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं...

Update: 2022-12-08 05:08 GMT

UP By Election Result Live: मुलायम के चहेतों ने डिंपल को दिया आशीर्वाद, शिवपाल के साथ से सपा को फायदा

UP By Election Result Live: मैनपुरी लोकसभा उप-चुनाव- 2022 की मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलता दिख रहा है। डिंपल ने भाजपा के रघुराज शाक्य को पछाड़कर 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। मतगणना का तीसरा राउण्ड पूरा हो चुका है। वहीं रामपुर में सपा को तीसरे राउण्ड में 5767 वोट तो भाजपा को 2543 वोट मिले हैं। 

Khatauli Assembly By Election Live खतौली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया 4085 वोट जबकि भाजपा की राजकुमारी 6442 वोटों से आगे चल रही हैं। रामपुर में सपा के आसिम राजा आगे चल रहे हैं। आसिम भाजपा प्रत्याशी से 3224 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

शिवपाल के साथ से सपा को फायदा

डिंपल को शिवपाल यादव की विधानसभा जसवंतनगर से बड़ी बढ़तहासिल हुई है। यहां आठवें राउण्ड के बाद डिंपल यादव 21 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। डिंपल को 36664 वोट तो भाजपा के रघुराज शाक्य को 15175 वोट प्राप्त हुए हैं। इटावा के आठवें राउण्ड में भी डिंपल आगे हैं। यहां डिंपल 21489 वोटों से आगे हैं। 

रघुराज अपने ही बूथ पर डिंपल से पीछे 

घौलपुर खेड़ा गांव रघुराज शाक्य का अपना गांव है। यहां के बूथ पर रघुराज शाक्य 187 वोटों के मार्जिन से डिंपल से पीछे चल रहे हैं। डिंपल पांचों विधानसभा में बढ़त बनाए हुए हैं। रघुराज शाक्य के समर्थन में खुद सीएम योगी आदित्नाथ ने मोर्चा ले रखा था, ये हाल तब है। बता दें कि पीछली दो बार की मोदी लहर में भी मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी सीट से कोई हिला नहीं सका था। ये चुनाव तो खुद उनकी बहू लड़ रही है। जैसा शिवपाल ने कहा था कि डिंपल बड़े मतों के अंतर से जीतेंगी। 

जीत की तरफ डिंपल सपा में उत्साह

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मतगणना शुरू होने के बाद से ही भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य से आगे चल रही हैं। डिंपल ने आठवें राउण्ड के बाद अब 36664 मतों की बढ़त के साथ आगे हैं। उधर डिंपल को जीत की तरफ बढ़ता देख सपा में उत्साह है। बता दें कि डिंपल का इस सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ना पूरे सपा कुनबे के लिए बेहद अहम माना जा रहा था। 

Tags:    

Similar News