Unnao News: पुलिस की PRV में पलटा तेज रफ्तार कंटेनर, हादसे में दो महिला व एक पुरूष सिपाही की दबकर मौत, एक गंभीर

Unnao News: SP दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है और 1 पुलिसकर्मी घायल हुआ है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है...

Update: 2022-02-05 07:33 GMT

(घटनास्थल पर दबे पुलिसवालों को निकालने की कोशिश करता सिपाही)

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तेज रफ्तार कंटेनर ने पुलिस 112 PRV वाहन को पहले टक्कर मारी और फिर देखते ही देखते अनियंत्रित होकर PRV पर ही पलट गया। जिसके चलते PRV सवार 4 पुलिस कर्मी (Unnao Police) दब गए। हादसा देख निकल रहे राहगीरों के होश उड़ गए। चीख पुकार सुन लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सफीपुर पुलिस को सूचना दी।

आनन-फानन में जेसीबी से कंटेनर को पुलिस वाहन से हटाया गया। हादसे में 2 महिला आरक्षी व 1 पुरुष आरक्षी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं वाहन चालक पुरुष आरक्षी की हालत गंभीर बनी हुई। SP उन्नाव (SP Unnao) ने घटनास्थल का सघन निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे के बाद उन्नाव पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई है।

Full View

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात लगभग 9-10 बजे उन्नाव सफीपुर मार्ग पर रात्रि गश्त कर रही 112 पीआरवी 2908 वाहन पर वजीरगंज गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर पलट गया। PRV सवार महिला आरक्षी रीता कुशवाहा, शशि कला यादव, कृष्णेन्द्र चंद्र यादव व PRV चालक आनंद वाहन में दब गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन जेसीबी बुलाकर पुलिस वाहन से कंटेनर को हटाने की जद्दोजहद शुरू की।

Full View


सूचना पर सफीपुर कोतवाली पुलिस के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। काफी जद्दोजहद के बाद कंटेनर को हटाकर पुलिस कर्मियों को वाहन से बाहर निकाला गया। इस दौरान पुरुष आरक्ष कृष्णेंद्र चंद्र यादव, महिला आरक्षी रीता कुशवाहा व शशिकला यादव की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वही चालक आनंद को आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

हादसे में मृतक पुलिसवाले

हादसे की सूचना पर एसपी उन्नाव दिनेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी उन्नाव ने सीओ सफीपुर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। SP दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 1 पुलिसकर्मी घायल हुआ है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इनपुट- अजय कुमार, उन्नाव

Tags:    

Similar News