Dehradun Samachar: बद्रीनाथ हाइवे से खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Dehradun Samachar: रविवार की सुबह उत्तराखंड के ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर हुई दुर्घटना में एक हंसता खेलता परिवार काल के मुंह में समा गया। कार के खाई में गिरने से हुई इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।;

Update: 2022-05-08 07:06 GMT

Dehradun Samachar: बद्रीनाथ हाइवे से खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Dehradun Samachar: रविवार की सुबह उत्तराखंड के ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर हुई दुर्घटना में एक हंसता खेलता परिवार काल के मुंह में समा गया। कार के खाई में गिरने से हुई इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। रविवार की सुबह यह आल्टो कार कौड़ियाला से करीब पांच किलोमीटर आगे तोता घाटी के समीप गहरी खाई में गिर गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सात बजे पुलिस कंट्रोल रूम को ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर तोता घाटी से आगे सफेद पहाड़ी में एक कार संख्या UP 15 DL 1061 के करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद थाना पुलिस देवप्रयाग, एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन देवप्रयाग मौके पर पहुंचा। जहां प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से निकाला। सभी शवों की शिनाख्त के बाद उनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। कार में दो महिलाएं और एक पुरुष व दो बच्चे सवार थे।

मृतकों के नाम

  • 1-पिंकी (25) वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
  • 2-प्रतापसिह (40 वर्ष) पुत्र देवसिह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
  • 3-भागीरथी देवी (36 वर्ष) पत्नी प्रताप सिंह।
  • 4-विजय (15 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह।
  • 5-मन्जु पुत्री (12 वर्ष) प्रताप सिंह।
Tags:    

Similar News