Chamoli News: चमोली में टाटा सूमो खाई में गिरी, एक दर्जन लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन लोग सवार थे गाड़ी में

Chamoli News: उत्तराखंड के में चमोली जनपद के जोशीमठ ब्लाक के पल्ला खोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन खाई में गिरने से करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय इस वाहन में करीब डेढ़ दर्जन लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिसमें से दो यात्री टाटा सूमो की छत पर भी बैठे थे।

Update: 2022-11-18 14:43 GMT

Chamoli News: चमोली में टाटा सूमो खाई में गिरी, एक दर्जन लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन लोग सवार थे गाड़ी में

Chamoli News: उत्तराखंड के में चमोली जनपद के जोशीमठ ब्लाक के पल्ला खोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन खाई में गिरने से करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय इस वाहन में करीब डेढ़ दर्जन लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिसमें से दो यात्री टाटा सूमो की छत पर भी बैठे थे। हादसे की खबर मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। इस दुर्घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये देने की घोषणा के साथ ही घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसा आज शुक्रवार को हुआ। एक टाटा सूमो वाहन जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा था। इस दौरान पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार 12 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर अभी तक 11 से 12 लोगों के मृतक होने की जानकारी मिली है। पांच लोग घायल हैं, जिनमें से तीन लोगों को सड़क पर लाया गया है। इस हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। खबर भेजे जाने तक घटना स्थल पर रेस्क्यू चल रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री की ओर से इस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने व दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

Tags:    

Similar News