Uttarakhand News: भैंस लेकर गए बच्चे को जिंदा निगल गया मगरमच्छ, एक्स-रे में खाली मिला पेट, कहां गया बच्चा?

Uttarakhand News: भैंस को नदी पार करा रहे एक बच्चे को मगरमच्छ ने अपना निवाला तो बना लिया लेकिन एक्स-रे में मगरमच्छ का पेट खाली निकला। इसके साथ ही सवाल खड़ा हो गया कि भैंस चराने वाला लड़का कहां गायब हो गया?

Update: 2022-07-04 10:02 GMT

Uttarakhand News: भैंस को नदी पार करा रहे एक बच्चे को मगरमच्छ ने अपना निवाला तो बना लिया लेकिन एक्स-रे में मगरमच्छ का पेट खाली निकला। इसके साथ ही सवाल खड़ा हो गया कि भैंस चराने वाला लड़का कहां गायब हो गया ?

मामला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र व खटीमा नाम की उस विधानसभा क्षेत्र का है जिसमें वह विधानसभा का चुनाव हार गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक खटीमा के उत्तर प्रदेश बॉर्डर से लगे सुनपहर गांव में गांव का ही 13 वर्षीय बालक वीर सिंह अपनी भैंस को देवहा नदी पार करा रहा था। इस नदी में कई मगरमच्छ बताए जाते हैं। एक मगरमच्छ ने भैंस को पार करा रहे वीर सिंह को पानी में खींच लिया। मासूम बच्चे को मगरमच्छ द्वारा निवाला बनाए जाने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया।



सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी ढूंढने के बाद बच्चे का जब कुछ पता नहीं लगा तो ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से नदी में दिख रहे मगरमच्छ को जाल की मदद से पकड़ लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को वन विभाग और पुलिस की टीम खटीमा सरकारी अस्पताल लाई।बच्चे को मगरमच्छ द्वारा खाए जाने की आशंका के चलते वन विभाग और पुलिस की टीम ने उसका सरकारी अस्पताल में एक्स-रे कराया गया। लेकिन एक्स-रे में मगरमच्छ के पेट में कुछ नही मिला। जिसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को इलाज के लिए रुद्रपुर ले गई।

एक्स-रे में मगरमच्छ का पेट खाली मिलने पर सवाल खड़ा हो गया है कि बच्चा आखिर कहां गया ? ग्रामीणों की माने तो घटनास्थल पर कई मगरमच्छ होने की संभावना है। बच्चा किसी दूसरे मगरमच्छ का शिकार भी बना हो सकता है। बहरहाल, खबर भेजे जाने तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला है। अलबत्ता मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पीड़ित परिजनों से वार्ता कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Tags:    

Similar News