Dehradun Crime News: अनाथालय में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Dehradun Crime News: उत्तराखण्ड की राजधानी के एक अनाथालय में निराश्रित ने ही एक अन्य निराश्रित को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस बाबत देहरादून में मुकदमा दर्ज किया है।

Update: 2021-11-29 11:36 GMT

 (दसवीं की छात्रा की रेप के बाद हुई हत्या, परिवार मांग रहा इंसाफ। प्रतीकात्मक तस्वीर)

Dehradun Crime News: उत्तराखण्ड की राजधानी के एक अनाथालय में निराश्रित ने ही एक अन्य निराश्रित को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस बाबत देहरादून में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर इस घटना का खुलासा हुआ है। ऐसे में आश्रम के प्रधान की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। दुष्कर्म का आरोप जिस पर लगाया गया है वह भी लम्बे समय से आश्रम में ही रहता है।

दरअसल राजधानी देहरादून के तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम नाम के एक अनाथालय में निराश्रित और हर तरफ से ठुकराए बच्चे रहते हैं। इस समय आश्रम में करीब पचास लड़के और लड़कियां रह रहे हैं। वैसे तो आश्रम में बालक और बालिकाओं के अलग-अलग हास्टल हैं, लेकिन खाना दोनों का एक साथ ही होता। बताया जा रहा है कि सहभोज के दौरान ही आश्रम में रहने वाले एक लड़के व लड़की के बीच नजदीकियां बढ़ गई। जिस वजह से दोनो के बीच शारीरिक सम्बन्ध भी स्थापित होने लगे।

कुछ दिन पहले ही लड़की की तबीयत खराब हुई तो लड़की ने इसकी शिकायत हॉस्टल वार्डन से की। शक़ होने पर लड़की से पूछताछ की गई तो उसने लड़के के साथ अपने संबंधों का खुलासा कर दिया। जिसके बाद लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। इस मामले में लड़की के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आश्रम की तरफ से इस मामले में अपनी साख बचाये रखने के लिए देहरादून कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद सोमवार की दोपहर इस संबंध में देहरादून कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News