प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में उतरे 'चिपको आंदोलन' के नेता सुंदरलाल बहुगुणा

सुंदर लाल बहुगुणा कई सालों से वह हिमालय में वनों के संरक्षण के लिए लड़ रहे हैं, वह पहले 1970 के दशक में चिपको आंदोलन के प्रमुख सदस्य में से एक थे....

Update: 2020-12-18 14:02 GMT

देहरादून। चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए बहुगुणा ने कहा कि वह 'अन्नदाता' की मांगों का समर्थन करते हैं।

सुंदरलाल बहुगुणा प्रख्यात गढ़वाली पर्यावरणवादी और चिपको आंदोलन के नेता हैं।

कई सालों से वह हिमालय में वनों के संरक्षण के लिए लड़ रहे हैं। वह पहले 1970 के दशक में चिपको आंदोलन के प्रमुख सदस्य में से एक थे। बाद में 1980 के दशक से शुरू होकर 2004 के शुरू में टिहरी बांध विरोधी आंदोलन की अगुवाई भी की।

Full View

नए बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर से हजारों किसान राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News