Pithoragarh News: पहलगाम हादसे में उत्तराखंड ने भी खोया अपना सपूत, पिथौरागढ़ का रहने वाला था जवान

Pithoragarh News। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अमरनाथ यात्रा समापन के बाद लौट रहे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) जवानों के साथ हुए बस हादसे में उत्तराखंड स्टेट के पिथौरागढ़ जिले का भी एक जवान शहीद हो गया।

Update: 2022-08-16 16:30 GMT

Pithoragarh News। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अमरनाथ यात्रा समापन के बाद लौट रहे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) जवानों के साथ हुए बस हादसे में उत्तराखंड स्टेट के पिथौरागढ़ जिले का भी एक जवान शहीद हो गया। अभी तक मिली खबरों के अनुसार इस हादसे में सात जवानों की मौत तथा तीस जवानों के घायल होने की खबर है। मंगलवार को हुए बस हादसे में उत्तराखंड के शहीद जवान की पहचान कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़) के रूप में हुई है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर शोक जताया है।

मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा का समापन होने के बाद यात्रा की सुरक्षा में लगे जवान अपने मुख्यालय लौट रहे थे। इसी के तहत यात्रा की सुरक्षा में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) जवानों की एक टुकड़ी भी बस में सवार होकर वापस अपने बेस स्टेशन की ओर लौट रही थी कि

पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी यह बस खाई में गिर जाने से बस में सवार सात जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। शुरुआती बयान में इस हादसे के पीछे ब्रेक फेल होने की वजह बताई गई है। ब्रेक फेल होते ही बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, बस लहराते हुए सीधे सड़क किनारे खाई में लुढ़कते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में 39 जवान सवार थे। जिसमें 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। हादसे में जान गंवाने वाले जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल दुला सिंह (तरनतारन, पंजाब), कॉन्स्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कॉन्स्टेबल अमित के (एटा, यूपी), कॉन्स्टेबल डी राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कॉन्स्टेबल सुभाष सी बैरवाल (सीकर राजस्थान), कॉन्स्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार जम्मू के रूप में हुई है।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया शोक

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

श्रीनगर में चल रहा गंभीर घायल जवानों का इलाज

आईटीबीपी के डीजी एसएल थाओसेन ने बताया कि हादसे में सात जवानों की जान चली गई है। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रनबीर सिंह के मुताबिक गंभीर घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में लाया गया है। बाकी जवानों की हालत स्थिर है।

Tags:    

Similar News