2 साल से हैदराबाद की असमां बेगम को हो रहा था असहनीय पीठदर्द, हॉस्पिटल जाकर सर्जरी हुई तो निकली गोली

Update: 2019-12-23 08:51 GMT

Bihar News : ननद की जगह भाभी का कर दिया बंध्याकरण, नाराज पति ने मांगा 5 लाख रुपए का मुआवजा

निम्स हैदराबाद के डॉक्टरों को अंदेशा हुआ कि अस्मा बेगम की रीढ़ की हड्डी के पास है गोली का निशान, इसीलिए तमाम जांचों के बाद उन्होंने की मरीज की सर्जरी, महिला मरीज लगभग 2 साल से असहनीय पीठ दर्द की कर रही थी शिकायत...

जनज्वार। पिछले दिनों महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद नृशंस तरीके से जलाकर हत्या और उसके बाद बलात्कार और हत्यारोपियों के एनकाउंटर के बाद चर्चा में आये हैदराबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आय है। यहां एक महिला पिछले 2 साल से असहनीय पीठ दर्द की शिकायत कर रही थी, जब उसके परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गये और डॉक्टरों ने सर्जरी की तो उसके शरीर से गोली निकाली गयी।

डेक्कन क्रॉनिकल एक खबर के मुताबिक हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस के सामने यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक घरेलू सहायिका का काम करने वाली 19 वर्षीय असमां बेगम जो पिछले 2 साल से पीठ दर्द से बेहाल थी, उसकी 21 दिसंबर को NIMS अस्पताल में सर्जरी हुई, जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर से एक गोली निकाली। इस मामले में पंजागुट्टा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

जानकारी के मुताबिक निज़ाम इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (निम्स) के डॉक्टरों को अंदेश हुआ कि महिला मरीज की पीठ पर गोली का निशान है। इसीलिए तमाम जांचों के बाद उन्होंने उसकी सर्जरी की। महिला मरीज लगभग 2 साल से असहनीय पीठ दर्द की शिकायत कर रही थी। लगभग दो महीने से वह निम्स के डॉक्टरों से अपना उपचार करवा रही थी।

डॉक्टरों ने महिला के शरीर से गोली निकालकर पंजागुट्टा पुलिस को सूचित किया। मरीज की पहचान फलकनुमा जहानुमा निवासी 19 वर्षीय अस्मा बेगम के रूप में की गयी है।

स मामले में पंजागुट्टा के सब इंस्पेक्टर डी नागराजू कहते हैं, “डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला मरीज का एक्सरे करवाया तो डॉक्टरों को उसकी रीढ़ की हड्डी के पास 1 मिमी की एक कंट्री मेड बुलेट नजर आयी। शनिवार 21 दिसंबर की शाम को डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया और गोली निकाली। रविवार 22 जनवरी ने अस्पताल ने मरीज को छुट्टी दे दी और इस बारे में पुलिस को बताया।”

स मामले में पंजागुट्टा पुलिस ने आर्म्स एक्ट और अटेम्प्ट टू मर्डर का केस फाइल कर दिया है। महिला की सर्जरी करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि मरीज महिला के पीठ पर घाव एक साल से पुराना है।

Tags:    

Similar News