BJP नेता ने अपहरण कर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि

Update: 2020-02-28 12:22 GMT

जनज्वार। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार कितने भी सख्त नियम क्यों न बना ले, लेकिन दुष्कर्म के मामले थमते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए महिला अपने आपको महफूज महसूस नहीं कर रही हैं। ताजा मामला गुजरात का है, जहां युवती के साथ चलती कार में सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में तीन लोगों पर आरोप लगा है जिसमें एक भाजपा नेता बताया जा रहा है। घटना राजकोट की है जहां एक 19 वर्षीय दलित युवती के साथ चलती कार में सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का अपहरण कर बंदूक की नोक पर सामुहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी भाजपा नेता व उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ह घटना संगाणी थाना क्षेत्र की है। रमोद गांव में रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुधवार के दिन घर में अकेली थी। इस दौरान कोटडा सांगणी के भाजपा के पूर्व महासचिव अमित पड़ालिया व अन्य दो विपुल भायला शेखड़ा व शांति गोविंद पडालिया यहां कार लेकर आए और युवती को जबरदस्ती से अपनी कार में खींचकर अपहरण कर लिया। इसके बाद तीनों ने चालू कार में उससे दुष्कर्म किया।

तना ही नहीं आरोपितों ने लड़की को एकांत जगह ले जाकर फिर से उससे सामुहिक दुष्कर्म किया। इसके आरोपियों ने युवती को किसी से कहने पर गोली मारने की धमकी देकर रास्ते में उतार दिया। घर पहुंचने के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद तुंरत परिजन उसे गोडल सिविल अस्पताल ले गए। जहां घटना की सूचना पाते ही सांगणी पुलिस का काफिला आ पहुंचा।

राजकोट पुलिस अधिक्षक बलराम मीणा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल चेकअप किया गया है। जिसमें उससे सामुहिक दुष्कर्म की पुष्टी हुई है। सांगाणी प पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Similar News