गरीबों के लिए बन रहे खाने की जगह BJP विधायक अरविंद रैयानी ने थूक दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

Update: 2020-05-03 17:38 GMT

लॉकडाउन के बीच गुजरात के राजकोट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद रैयानी का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह लॉकडाउन में फंसे गरीबों के लिए खाना बनाए जाने के स्थान पर थूकते हुए नजर आ रहे हैं...

जनज्वार। लॉकडाउन के बीच गुजरात के राजकोट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद रैयानी का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह लॉकडाउन में फंसे गरीबों के लिए खाना बनाए जाने के स्थान पर थूकते हुए नजर आ रहे हैं। अपने इस वीडियो को लेकर भाजपा विधायक सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए है, लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

हर के सामाकांठा क्षेत्र से पूर्व विधानसभा सीट के भाजपा विधायक अरविंद रैयाणी कुछ ऐसा कर बैठे कि, ट्रोल हो रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि, वह राहत रसोई के किचन में थूक रहे हैं। इसी राहत रसाई से जरूरतमं​दों को बंटने वाले खाना ले जाया जाता है। अरविंद द्वारा यहां ऐसा किए जाने पर उन पर जुर्माना लगा दिया गया।

Full View के मुताबिक, अरविंद ने 500 रुपये का जुर्माना भरा। मगर बताया जा रहा है कि खुद जुर्माना भरने जाने के बजाए, इस विधायक महाशय ने अधिकारी को अपने ऑफिस बुलाया। अरविंद को इलाके का दबंग माना जाता है। इसी तरह वह पहले भी विवादों से घिर चुके हैं। मीडिया को दी सफाई में उन्होंने कहा कि, मैं सब्जी चख रहा था, तभी पत्रकार आ गए और बाइट लेने लगे। इसी कारण मुंह से सब्जी ही थूकी। मुझे पान-मसाला खाने की कोई आदत ही नहीं है। आज ही सीएम रुपाणी ने संदेश दिया है, तो मैं ऐसा कैसे कर सकता हूं?'

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, अरविंद रैयाणी ने क्या किया। लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं कि, भले ही उन्होंने सब्जी थूकी, लेकिन रसोई में इस तरह थूकना ठीक नहीं है। इस वीडियो में शहर भाजपा प्रमुख कमलेश मिराणी और रुपाणी के करीबी माने जाते नितिनभाई भारद्वाज भी दिखाई दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News