गुजरात के वडोदरा में मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट से 6 की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Update: 2020-01-11 09:32 GMT

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह ब्लास्ट इतना भयानक था कि 3 किलोमीटर दूर तक इसकी कंपन को महसूस किया गया। इस ब्लास्ट में कंपनी की छत तक उड़ गयी...

जनज्वार। गुजरात के वडोदरा के पास एक मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण 6 कर्मचारियों की मौत की खबर आ रही है, वहीं दर्जनभर के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

सपास रहने वाले लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह ब्लास्ट इतना भयानक था कि 3 किलोमीटर दूर तक इसकी कंपन को महसूस किया गया। इस ब्लास्ट में कंपनी की छत तक उड़ गयी।

मीडिया में आ रही जानकारी के मुताबिक सिलेंडर बनाने वाली कंपनी पादरा तालुका के गवाशद गांव के पास स्थित है। इस कंपनी का नाम 'एम्स' बताया जा रहा है। यह कंपनी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई करती है। ब्लॉस्ट इतना बड़ा था कि कंपनी के प्लांट की छत तक उड़ गई। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि ब्लास्ट से हुए कंपनी को 3 किमी दूर मौजूद लोगों ने तक महसूस किया।

Tags:    

Similar News