मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने की पंजाब में अब हर रोज 4 घंटे कर्फ्यू हटाने की घोषणा

Update: 2020-04-29 12:25 GMT

पंजाब में कर्फ्यू में ढील की घोषणा। इस दौरान दुकानें खुलेंगी। लेकिन तय अवधि के बाद सभी को घरों में वापस जाना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो कड़ी कार्यवाही का निर्देश भी सीएम की ओर से दिया गया है...

जनज्वार ब्यूरो, चंडीगढ़। 38 दिनों से चले आ रहे कर्फ्यू में पंजाब के लोगों को आज से कुछ राहत मिलेगी। एक संदेश में, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सुबह से लेकर 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। लेकिन इसके तुरंत बाद लोगों को अपने घरों को लौटना होगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया।

न्होंने डीसी को निर्देश दिये कि लॉकडाउन उठाने के चार घंटे के तौर-तरीकों पर काम करने के लिए कहा गया है। यह भी घोषणा की कि अब 3 मई के बाद कर्फ्यू को और दो सप्ताह के लिए बढ़ाया जायेगा। इस दौरान जो भी बाहर आयेगा उसे एक दूसरे से दूरी बना कर रखनी होगी। इसके साथ ही मास्क का भी प्रयोग करना होगा।

संबंधित खबर : लॉकडाउन के बीच पंजाब में घरेलू हिंसा के मामले बढ़े, निपटने के लिये पुलिस ने बनाया प्लान

सीएम ने कहा कि निश्चित ही यह मुश्किल वक्त है। लोगों को लंबे समय तक घरों में बंद करके नहीं रखा जा सकता है। इसलिये यह छूट दी गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को इस छूट का सही से इस्तेमाल करना चाहिये। यदि जरूरी न हो तो घरों से बाहर न आये। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी हालत में भीड़ जमा नहीं होने दी जायेगी।

Full View पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आज यहां 18 नये मामले सामने अाये। इस तरह से पंजाब में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 360 हो गयी है।

कैप्टन अमरेंदर सिंह ने बताया कि हम तमाम उपाय कर रहे हैं। फिर भी वायरस का प्रकोप बना हुआ है। कई विधायकों ने सरकार को यह भी सलाह दी कि राज्य बार्डर तो सील है, इसके साथ साथ जिले और गांवों के बार्डर को भी सील कर देना चाहिये। क्योंकि जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इससे ऐसा लग रहा है कि अभी भी कई जगह लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

स तरह के लोग न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिये भी खतरा बने हुए हैं। कोशिश यह भी होनी चाहिए कि टेस्ट नजदीक केंद्रों पर हो। इससे संक्रमण फैलने का अंदेशा कम हो सकता है। सीएम ने बताया कि सभी उपायों पर विचार चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हम जल्दी ही स्थिति पर काबू पा लेंगे। इसके लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करना होगा।

संबंधित खबर : 5 लाख लोगों को रोजगार देने वाला लकड़ी उद्योग लॉकडाउन से पहुंचा बंदी के कगार पर

विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब में कोरोना वायरस के फैलने की कई वजह है। इसमें एक वजह तो यह है कि लोग छोटी छोटी लापरवाही कर रहे हैं। जिससे बड़ी संख्या में दूसरे लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की सिफारिश भी विशेषज्ञों की कमेटी ने सरकार से की है।

Tags:    

Similar News