प्रियंका गांधी से सवाल पूछने पर पत्रकारों को धमकाने वाले संदीप सिंह जब खुद पिटे थे कांग्रे​सी गुंडों के हाथों रांची में

Update: 2019-08-14 06:31 GMT

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के मैनेजर और पूर्व वामपंथी छात्र नेता संदीप सिंह एक पत्रकार को 'ठोक के यहीं बजा दूंगा, मारूंगा तो गिर जाओगे।' जैसे अपशब्द बोलते नजर आये, कुछ ऐसी ही गुंडागर्दी इनके साथ 8 साल पहले कांग्रेस के ही गुंडा छात्रों ने की थी, वह भी अन्ना आंदोलन पर सामान्य सा सवाल करने पर...

जनज्वार। इतिहास कभी बेकार नहीं जाता और आज छात्र नेता रहे संदीप​ सिंह का भी इतिहास उन्हें याद कर रहा है। संदीप सिंह को लात-जूतों से सरेआम रांची की सड़कों पर कांग्रेसी छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने कपिल सिब्बल के इशारे पर बुरी तरह पीटा था और आज संदीप सिंह उसी कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी को सवालों से बचाने के लिए पत्रकारों को धोने की बात कर रहे हैं। ऐसा तो हमने गुलामों को भी करते नहीं देखा, लेकिन यह तो राजनीति है। गजब है न।

खैर! तब जनज्वार ब्लॉग था, उस समय हमने एक खबर संदीप सिंह से बातचीत के आधार पर छापी थी। उम्मीद है कि वह अपना वर्तमान इतिहास को एक नजर देखते हुए निर्मित करेंगे।

बीपी चैनल के पत्रकार को प्रियंका गांधी के मैनेजर व पूर्व वामपंथी छात्र नेता संदीप सिंह ने जिस तरह बोला और धमकाया है, वह सरासर गुंडागर्दी है। वीडियो में संदीप साफ-साफ बोलते सुनाई दे रहे हैं कि 'ठोक के यहीं बजा दूंगा, मारूंगा तो गिर जाओगे।' कुछ ऐसी ही गुंडागर्दी इनके साथ 8 साल पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने रांची में एनएसयूआई के गुंडा छात्रों से करवाई थी, वह भी अन्ना आंदोलन पर सामान्य सा सवाल करने पर।

ढ़िए, प्रियंका गांधी को सवालों से बचाने के लिए पत्रकारों को गाड़ दूंगा-ठोक दूंगा बोलने वाले संदीप सिंह को कैसे कांग्रेसियों ने ठोका और गाड़ा था।

गौरतलब है कि झारखंड की राजधानी रांची में 23 जून, 2011 को लोकपाल बिल के मौजूदा मसौदे को कारगर बताने पहुंचे तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल का विरोध कर रहे संगठन ‘आइसा’ से जुड़े छात्र संदीप सिंह और उनके साथियों को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के छात्रों ने दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा था। तब बुरी तरह हुई मारपीट में आइसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और वर्तमान में प्रियंका गांधी के मैनेजर संदीप सिंह समेत कई छात्रों को गहरी चोटें आयी थीं।

ब सवाल पूछने पर कांफ्रेंस हाल से धकिया दिये जाने के बाद संदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर कपिल सिब्बल और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की तो उसका जवाब कांग्रेस के छात्र संगठन ने ‘अहिंसात्मक’ लातों-घूसों से दिया था।

पढ़िए क्या थी पूरी खबर : छात्र नेता संदीप सिंह को एनएसयूआई के गुंडों ने लातों—जूतों से सरेआम पीटा

Tags:    

Similar News