जनता कर्फ्यू के साथ ही देश में लॉकडाउन की शुरुआत, कई राज्यों ने लिए कठोर फैसले

Update: 2020-03-22 17:51 GMT

जनता कर्फ्यू की मियाद खत्म होने से पहले ही एक के बाद एक कई राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी। जिसकी शुरुआत रविवार सुबह पंजाब से हुई। हालांकि लॉकडाउन की घोषणा सबसे पहले शनिवार को राजस्थान सरकार ने की थी...

जनज्वार। 23 मार्च का दिन देशवासियों के लिए आम नहीं होगा। आम इसलिए नहीं होगा क्योंकि इस दिन भारत पूरी तरह से ठहरा हुआ होगा। हालांकि रविवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिती थी, लेकिन सोमवार की तस्वीर बिल्कुल अलग होने वाली है। देशभर के कई राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। ये लॉकडाउन राज्य सरकारों कीओर से किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार को कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए देश में अनौपचारिक कर्फ़्यू लगाया गया जिसे जनता कर्फ्यू का नाम दिया गया। लेकिन इस कर्फ्यू की मियाद खत्म होने से पहले ही एक के बाद एक कई राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी। जिसकी शुरूआत रविवार सुबह पंजाब से हुई। हालांकि लॉकडाउन की घोषणा सबसे पहले शनिवार को राजस्थान सरकार ने की थी।

यह भी पढ़ें : जहां पानी ही अशुद्ध हो वहां हाथ धोना कोरोनावायरस से बचाव के लिए कितना लाभदायक है?

ई राज्य ऐसे भी हैं जहां कुछ जिलों में ही लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा पूरे देश में जहां-जहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं, वहां लॉकडाउन करने का आदेश दिया गया है। इससे पहले रविवार दोपहर भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया, वहीं सभी राज्यों में मेट्रो की सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई। केंद्र सरकार ने देश भर में मेट्रो सेवाओं को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें : कोरोना के बीच छत्तीसगढ़ में लगा मुर्गा मेला, आदिवासियों की जान की क्या नहीं कोई कीमत

जानें- क्या होता है लॉकडाउन

रअसल लॉकडाउन एक एमरजेंसी व्यवस्था है जो एपिडेमिक या किसी आपदा के वक्त शहर में सरकारी तौर पर लागू होती है। लॉक डाउन की स्थ‍िति में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है। उन्हें सिर्फ दवा या अनाज जैसी जरूरी चीजों के लिए बाहर आने की इजाजत मिलती है। या फिर बैंक से पैसा निकालने के लिए भी जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News