मेनका गांधी को महंगी पड़ी जवाहर लाल नेहरू और सास इंदिरा गांधी की तारीफ़

Update: 2019-07-23 10:24 GMT

नेहरू और सास इंदिरा की दी साड़ी पहने फोटो ट्विटर पर डालने पर बढ़ी मेनका की मुश्किल, हटाना पड़ा ट्वीट...

जनज्वार एक्सक्लूसिव

2014 में जब से मोदी सरकार ने सत्ता संभाली है, तभी से नेहरू के विकास के मॉडल और नेहरू की विरासत को कमतर करने और देश ही हर समस्या के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराने के लिये खुद पीएम मोदी से लेकर उनकी पार्टी के हर स्तर के नेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

मोदी सरकार में मंत्री रहीं और 8 बार की सांसद मेनका गांधी द्वारा नेहरू और इंदिरा गांधी से जुड़ाव और कहीं न कहीं उनके साथ सकारात्मक जुड़ाव दिखाना उन्हें महंगा पड़ा। ट्विटर पर चल रहे साड़ी ट्रेंड की पिक्चर में उन्होंने नेहरू और सास इंदिरा गांधी की दी गई साड़ी वाली फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दी।

पिक्चर शेयर करने में बस गलती इतनी हो गई कि इस पिक्चर में मेनका गांधी ने अपने नाना ससुर पंडित जवाहर लाल नेहरू और अपनी सास इंदिरा गांधी के बारे में कुछ लिख दिया था। लिखा भी कुछ ऐसा नहीं था।

मेनका गांधी ने अपने ट्वीट में एक पिक्चर लगाते हुए लिखा था कि जो साड़ी उन्होंने इस फोटो में पहनी है, वो नेहरू जी ने आज़ादी के आंदोलन के दौरान जेल में बंद होने के समय बुनी थी और इसी पिक्चर में उनकी बहू यानी वरुण गांधी की पत्नी यामिनी भी वरुण के साथ साड़ी पहने हुए खड़ी हैं। मेनका ने अपने ट्वीट में यामिनी ने जो साड़ी पहनी थी, उसके बारे में भी ट्वीट में लिखा था कि वो साड़ी इंदिरा गांधी ने उन्हें गिफ्ट दी थी। ये पिक्चर वरुण की शादी की थी।

शायद पहले इस ट्वीट पर मोदी सरकार की पैनी नज़र गई हो या नहीं पता नहीं, मगर अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने जरूर इस ट्वीट को लेकर खबर बनाई और ट्वीट में लिखी बात को खबर में जगह दी।

सके बाद इंडियन एक्सप्रेस में तो ट्वीट में लगाई पिक्चर और लिखा गया ट्वीट रह गया, मगर मेनका गांधी को अपने ट्वीटर हैंडल से ये ट्वीट डिलीट करना पड़ गया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर मे ट्वीट की सारी जानकारी और उनके द्वारा किये गए ट्वीट का ब्यौरा दर्ज है।

ट्वीट डिलीट होने की वजह साफ तौर पर नेहरू और इंदिरा गांधी का वर्णन है। माना जा रहा है कि इससे पहले भी शायद मेनका गांधी की तरफ से ऐसी कुछ गलतियां हो चुकी हैं, जिस वजह से मोदी सरकार-2 में उन्हें कैबिनेट में जगह नही मिली।

Tags:    

Similar News